Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Crime News: घर जानें को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, कुदाल से किया हमला तो दुधमुंहे की मौत

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 05:37 PM (IST)

    शुक्रवार को मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही आठ महीने के बच्चे और अपनी पत्नी की मामूली से विवाद में कुदाल से हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल है। दोनों पती और पत्नी के बीच आपस में घर जानें को लेकर विवाद हुआ था। आरोपित युवक का नाम मोहन उरांव है।

    Hero Image
    अपने ही पत्नी व बच्चे पर हमला कर ग्रामीणों के भय से चढ़ा छत पर हत्यारोपी मोहन उरांव

    संवाद सूत्र, घाघरा (गुमला)। घाघरा थाना क्षेत्र के गोमट में ससुराल आए मोहन उरांव ने मामूली विवाद में शुक्रवार को कुदाल उठाया और अपने ही आठ महीने के बच्चे और पत्नी चारो देवी पर वार कर दिया।

    आठ महीने के उसका बेटे की मौत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल है। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल चारों देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया।

    पुलिस पहुंची मौके पर

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ गोमट गांव पहुंची। जहां आरोपी मोहन उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया। जानलेवा हमला में प्रयुक्त कुदाल को भी बरामद किया और मामले की छानबीन की।

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोहन उरांव अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल में था और शुक्रवार को घर जाने की बात को लेकर आपस में विवाद हो गया।

    बच्चे की हुई मौत

    पत्नी आज रुकने की जिद कर रही थी, तब मोहन गुस्सा में आ गया और घर में रखे कुदाल से बच्चों को दूध पिला रही पत्नी चारो देवी पर वार कर दिया। जिससे दूधमुंहे बच्चे की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना के बाद मोहन कुदाल लेकर अगल-बगल घूमता रहा। ग्रामीणों की गोलबंदी देख वह घर के छत पर चढ़ गया। पुलिस के आने के बाद उसे काफी समझा कर उतारा गया और गिरफ्तार कर लिया।

    ये भी पढ़ें-

    रिवाल्वर की नोक पर युवती के साथ हैवानियत की कोशिश, तेजाब से चेहरा जलाने का भी प्रयास; आरोपी हुआ गिरफ्तार

    मुस्लिम युवक का आदिवासी महिला से रिश्ता, झारखंड के इस जिले में बवाल; पुलिस कर रही कैंप