Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर वापसी का खुला है द्वार : राजेंद्र

    By Edited By:
    Updated: Fri, 04 Jan 2013 08:19 AM (IST)

    पालकोट : विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह ने कहा है कि हिन्दू धर्म में घर वापसी का द्वार हमेशा खुला है। विश्व हिंदू परिषद द्वारा पालकोट के कन्दर्प उच्च विद्यालय मैदान में गुरुवार को आयोजित धर्म अनुष्ठान सह सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारत के हिन्दू उस सपूत के वंशज है जिन्होंने प्राण त्याग कर अपने धर्म की रक्षा की है, लेकिन आज की राजनीतिज्ञ देश को धर्म निरपेक्ष बनाना चाह रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि धर्म इंसान पर थोपा नहीं जा सकता है। इंसान स्वयं धर्म के प्रति प्रेरित होता है और धर्म के संरक्षण व संव‌र्द्धन के लिए आगे आता है। कुछ शक्तियों द्वारा धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हिन्दू धर्म में घर वापसी का दरवाजा हमेशा खुला है। विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष राजन बडंाईक ने लोगों का स्वागत करते हुए हिन्दू धर्म के संरक्षण व संव‌र्द्धन के लिए आगे आने की अपील की। इसके पूर्व पालकोट और आसपास के लोगों ने स्कूल मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में भारत माता की जय और जय श्री राम का जयघोष लगाते हुए प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए स्कूल मैदान में संपन्न हुआ। वहीं स्कूल मैदान में गायत्री परिवार द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री मंत्रोत्रच्चारण के बीच धर्म सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शीला त्रिपाठी, किशुन उरांव, राकेश पांडेय, सुरेश्वर दास गोस्वामी, सुनील केसरी, संत कुमार मिश्रा, दुर्गा प्रसाद, जगरनाथ सिंह, मनोज केसरी, बसंत गुप्ता, संध्या कुमारी, शिव प्रसाद साहु, महावीर सिंह, राजेश्वर सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश सिंह ने किया।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर