विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी के लिए कोर्ट में ही पति से भिड़ गई महिला, हंगामा

By Edited By:
Published: Tue, 06 Jun 2017 01:02 AM (IST)Updated: Wed, 07 Jun 2017 04:12 PM (IST)

महिला का कहना है कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी, जबकि पति का कहना है कि उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर रजनीश भगा ले गया।

प्रेमी के लिए कोर्ट में ही पति से भिड़ गई महिला, हंगामा
प्रेमी के लिए कोर्ट में ही पति से भिड़ गई महिला, हंगामा

गोड्डा, जेएनएन। कोर्ट परिसर में प्रेमी के साथ विवाह रचाने पहुंची महिला अपने पति से ही भिड़ गई। वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। हंगामे की सूचना पर नगर थाना के एएसआइ विमल कुमार शर्मा गांधी मैदान पहुंचे। इसके बाद वह वहां से तीनों को लेकर नगर थाना पहुंचे। महिला ने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। सभी को थाने में ही रोक कर रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधैया निवासी उमेश मंडल की शादी पोड़ैयाहाट थाना के कछुवाटीकर बसंतपुर में करीब नौ साल पहले हुई थी। उमेश मंडल घरजमाई के रूप में रहता था। इस बीच, उमेश की दोस्ती बसंतपुर के रजनीश से हो गई। उमेश की पत्नी रजनीश के संपर्क मे आ गई। उमेश मजदूरी करने दिल्ली चला गया। इसी बीच, रजनीश उमेश की पत्नी को लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर उमेश ने कुछ माह पूर्व रजनीश के विरुद्ध पोड़ैयाहाट थाना में शिकायत भी की थी।

कोर्ट मे दोनों को साथ देखकर उमेश आग बबूला हो गया। उमेश अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने लगा, लेकिन वह साथ जाने को तैयार नहीं थी। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई। पत्नी का कहना था कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी, जबकि पति उमेश का कहना था कि नौ साल पूर्व उसकी शादी हुई थी और उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर रजनीश भगा ले गया। एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है। महिला बालिग है। वह प्रेमी के साथ रहने की बात कह रही है। जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

शादीशुदा है रजनीश:

महिला का प्रेमी रजनीश शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। शादी के नौ साल बाद भी उमेश को अब तक कोई संतान नहीं  है। उमेश की यह दूसरी शादी की बात कही जा रही है।