Godda News: शादी में गई आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 8 लोग गिरफ्तार
गोड्डा जिले के सुन्दरपहारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। किशोरी एक शादी समारोह में गई थी जहां आठ युवकों ने उसे अगवा कर एक कमरे में बंद कर दिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, गोड्डा। गोड्डा जिले के सुन्दरपहारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।
किशोरी बीते शनिवार की रात अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गई थी। वहां आठ युवकों ने किशोरी को अगवा कर एक कमरे में बंद कर दिया और बारी बारी से सभी आठ युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
सभी आठ आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मामला प्रकाश में आने का बाद स्वजनों ने रविवार को इसकी शिकायत सुंदरपहाड़ी थाना की पुलिस से की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी आशीष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। गिरफ्तार सभी आरोपित सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के जोलो गांव के हैं।
इससे पहले गांव में पंचायत भी हुई। बता दें यह इलाका झारखंड के मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र बरहेट के अधीन है।
गिरफ्तार आरोपितों में सिकन्दर मरांडी पिता मरांग मरांडी, पलूशन टुडू पिता ईश्वर टुडू, राजेश टुडू पिता जय टुडू, जितेन्द्र हांसदा पिता सोनल हांसदा, सुरेंद्र मुर्मू पिता सोमलाल मुर्मू और धुना मरांडी पिता सपन मरांडी शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।