Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहाने तालाब गया किशोर गायब, डूबने से मौत की आशंका

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 30 Oct 2021 08:50 PM (IST)

    सुंदरपहाड़ी प्रखंड के चंदना ग्राम पंचायत निवासी 16 वर्षीय सोनू कुमार पिता संजीव

    Hero Image
    नहाने तालाब गया किशोर गायब, डूबने से मौत की आशंका

    संवाद सहयोगी, सुंदरपहाड़ी : प्रखंड के चंदना ग्राम पंचायत निवासी 16 वर्षीय सोनू कुमार पिता संजीव कुमार साह अपने घर में किसी को कुछ बताए गांव से सटे तालाब में कपड़े लेकर स्नान करने के लिए चला गया। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर पिता संजीव कुमार साह ने बेटे की खोजबीन शुरू की। इस क्रम में स्थानीय लोगों ने तालाब के घाट पर प्लास्टिक की बाल्टी में साफ किया हुआ कपड़ा, चप्पल, जंघिया एवं नगद एक ह•ार राशि रखा हुआ पाया। संजीव कुमार साह ने इसकी पहचान अपने पुत्र सोनू कुमार के कपड़े के रूप की है। पुत्र का तालाब में डूब कर मौत होने की आशंका जाहिर करते हुए संजीव साह ने इसकी सूचना स्थानीय थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह को दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल तालाब पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के माध्यम से तालाब के अंदर खोजबीन शुरू की। जाल फेंक कर खोज गया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इस बात को लेकर थाना प्रभारी के द्वारा अंचलाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी गोड्डा को आवेदन देकर अवगत कराया गया। शनिवार की देर रात को गोताखोर के लिए एनडीआरए़फ को प्रतिवेदन भेजा गया है। तालाब की गहराई काफी अधिक रहने के कारण स्थानीय लोग तालाब में किशोर को नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं। लोग यहां एनडीआरए़फ के इंतजार में है। एनडीआरएफ की टीम अब तक नहीं पहुंची है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जाता है कि सोनू कुमार नवम वर्ग का छात्र है। जवाहर लाल नवोदय विद्यालय ललमटिया में पढ़ रहा है। कोरोना काल में अपने घर पर था। माता गुड़िया पहाड़िन पहाड़िया बटालियन पुलिस बल में कार्यरत हैं। मां बाहर थीं। पिता संजीव कुमार व्यवसायी हैं। घर में सोने का एक छोटा भाई हैं। काफी संख्या में लोग तालाब पर एनडीआरएफ का इंतजार कर रहे हैं। थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, झामुमो नेता सुनील कुमार हांसदा, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अनिल कुमार साह, सोनू के बड़े पापा जय प्रकाश साह, बिनय कुमार, विक्की आनंद, दादा काशीनाथ साह, मौसी रेणु मालतो, मामा जगरनाथ पहाड़िया (पहाड़िया पुलिस बटालियन) नानी समेत पूरा गांव गमगीन है। अनहोनी की आशंका से माता पिता का रो रो कर बुरा है। मछुआरों से जाल लेकर भी लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नही चल पा रहा ,आखिर बच्चा तालाब में है अन्य जगह । लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। सोनू के कपड़े, साबुन, चप्पल, पेंट शर्ट आदि सामान तालाब की सीढ़ी पर मौजूद है। देर रात तक गोताखोर टीम के पहुंचने की उम्मीद है। रविवार की सुबह ही अब तालाब में एनडीआरएफ की गोताखोर टीम उतरेगी।