यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सूर्या हांसदा एनकाउंटर की होगी जांच, एनसीएसटी की नौ सदस्यीय टीम 24 अगस्त को पहुंचेगी गोड्डा
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की नौ सदस्यीय टीम सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच के लिए 24 अगस्त को ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोड्डा। सूर्या हांसदा एनकाउंटर प्रकरण की जांच के लिए आगामी 24 अगस्त को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की ( एनसीएसटी) की नौ सदस्यीय टीम का दौरा ललमटिया के डकैता स्थित सूर्या हांसदा के पैतृक गांव में होगा।
टीम का नेतृत्व आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा और निरुपम चकमा करेंगी। टीम में आयोग के सदस्य सचिव वाईपी यादव, सलाहकार एचआर मीना, सुभाष रशिक सोरेन, राहुल यादव, अनुसंधानकर्ता राहुल कुमार सहित सदस्य के निजी सचिव कुशेश्वर साहू, प्रति रंजन चकमा आदि शामिल है।
नई दिल्ली से आयोग की टीम देवघर हवाई अड्डा पर उतरेगी। वहां से गोड्डा सर्किट हाउस में विश्राम के बाद आयोग की टीम ललमटिया क्षेत्र के डकैता गांव जाकर दिवंगत आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले की जांच करेगी।
वहीं, उसी दिन शाम को सर्किट हाउस में आयोग की टीम डीसी अंजली यादव और एसपी मुकेश कुमार के साथ बैठक कर सूर्या हांसदा एनकाउंटर प्रकरण पर जिला प्रशासन का पक्ष लेगी।
एनसीएसटी के डिप्टी डायरेक्टर आरके दुबे ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए आयोग के प्रस्तावित दौरे का मिनट्स जारी किया।
