सब जूनियर हेंडबाल प्रतियोगिता को महागामा से खिलाड़ी हुए रवाना
आगामी 27 फरवरी से तीन मार्च तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हो रही प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।

संवाद सूत्र,महागामा (गोड्डा) : आगामी 27 फरवरी से तीन मार्च तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हो रही 37 वीं सब जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता में महगामा प्रखंड क्षेत्र से रोशनी कुमारी, जुली कुमारी, शिला कुमारी व साक्षी कुमारी अपने कोच लीडर के साथ लखनऊ के लिए मंगलवार को रवाना हो गई। महगामा निवासी झारखंड हैंडबाल के कोच के रूप में राजेश रंजन, गोड्डा जिला हैंडबाल संघ के सचिव जयशंकर सिंह भी साथ गए हैं। हैंडबाल संघ के अध्यक्ष सह बोरियो विधायक लोबिन हेमब्रम एवं उपाध्यक्ष सतवीर यादव ने झारखंड हैंडबाल संघ का आभार व्यक्त किया कि गोड्डा के बच्चों का हुनर को उनकी पहचान दी गई।इन बच्चों को झारखंड के खेलमंत्री हफीजुल हसन व महागामा विधायक दीपिका सिंह पांडेय ने विशेष रूप से बधाई देते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया है। महागमा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी, बीडीओ प्रवीण चौधरी, एनएसयूआई •िाला अध्यक्ष मुन्ना राजा, स्टील व्यापारी आशुतोष कुमार सिंह, भावेश कुमार के द्वारा प्रोत्साहित करते हुए शुभकामना दिया गया वहीं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा ने कहा कि यह महागामा के लिए गर्व की बात है व हमारे खिलाए देश में अपना परचम लहराएंगे साथ ही खिलाड़ियों के लौटने के उपरांत सम्मान समारोह किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।