विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोड्डा में संपत्ति विवाद में रिश्ते का कत्ल, बेटे ने गला दबाकर की 77 वर्षीय पिता की हत्या

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:28 PM (IST)

गोड्डा के मेहरमा में संपत्ति बंटवारे के विवाद में एक पुत्र ने अपने 77 वर्षीय बुजुर्ग पिता की गला दबाकर ...और पढ़ें

मेहरमा थाने में बिलखती मृतक की पत्नी। (फोटो जागरण)

मेहरमा थाने में बिलखती मृतक की पत्नी। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. पुत्र ने संपत्ति विवाद में पिता की गला दबाकर हत्या की।

  2. गोड्डा के मेहरमा थाना क्षेत्र में हुई यह दुखद घटना।

  3. पुलिस ने आरोपी पुत्र गणेश साह को तुरंत गिरफ्तार किया।

संवाद सहयोगी, मेहरमा(गोड्डा)। गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत हीर खुटहरी-भगैया गांव में पारिवारिक विवाद में पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना गुरुवार की सुबह की है।

मृतक 77 वर्षीय रामजी सिह की पत्नी बासमती देवी की शिकायत पर पुलिस ने हत्यारोपित पुत्र गणेश साह को गिरफ्तार कर लिया है। बासमती देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि उन्हें दो पुत्र है। बड़ा गणेश साह और छोटा कृष्ण कुमार साह। बीते करीब पांच वर्षों से संपत्ति बटवारा को लेकर विवाद चल रहा था।

पिता की ओर से करीब 60 फीसद सम्पत्ति का बंटवारा दोनों बेटा के बीच कर दिया गया है। शेष 40 फीसद सम्पत्ति का बंटवारा पिता ने नहीं किया है। उन्होंने अपनी मृत्यु के बाद दोनों बेटों को बराबर बराबर हिस्सा रखने की बात कही थी। परंतु बड़ा बेटा पिता से अपने जीवन काल में हीं बंटवारा की मांग पर अड़ गया था।

इसे लेकर आए दिनों विवाद हो रहा था। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह बड़ा बेटा गणेश संपत्ति बटवारा को लेकर अपने पिता से विवाद करने लगा। इसी क्रम में आवेश में आकर उसने पिता का गला दबाकर धकेल दिया। इससे कारण वह जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में स्वजन उसे रेफरल अस्पताल पीरपैंती,भागलपुर (बिहार) लेकर गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात शव को थाना लाया गया। आरोपित बड़ा पुत्र गणेश शाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। गांव में उक्त घटना को लेकर कलयुगी पुत्र के कृत्य की लोग कड़ी निंदा कर रहे है।

यह भी पढ़ें- गोड्डा में मौसम बदला, अर्णब चक्रवात के बाद ठंड ने दी दस्तक

यह भी पढ़ें- गोड्डा में मिशनरी स्कूल के फादर पर गंभीर आरोप, रसोइया ने दर्ज कराई दुष्कर्म की प्राथमिकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।