विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोड्डा में मौसम बदला, अर्णब चक्रवात के बाद ठंड ने दी दस्तक

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:27 PM (IST)

Jharkhand Weather Update: गोड्डा में अर्णब चक्रवात के बाद मौसम में बदलाव दिख रहा है, जिससे धीरे-धीरे ठंड का अहसास होने लगा है।

गोड्डा में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड। (सांकेतिक फोटो)

गोड्डा में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. अर्णब चक्रवात के बाद गोड्डा में ठंड का अहसास।

  2. मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट की संभावना जताई।

  3. आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार।

जागरण संवाददाता, गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में हाल के दिनों में अर्णब चक्रवात के गुजरने के बाद लोगों को धीरे-धीरे ठंड का अहसास होने लगा है।

कूलर और एसी लगभग बंद हो चुके हैं। अब दिन में लोगों को केवल पंखे की जरूरत पड़ रही है, जबकि रात और अहले सुबह हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने का अहसास होने लगा है। लोग धीरे-धीरे चादर, कंबल और हल्के गर्म कपड़े निकालने लगे हैं।

वहीं, मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। इससे ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है।

गोड्डा जिले में मौसम का मिजाज अगले दो दिनों तक बदलता रह सकता है। दिन में धूप निकलने से लोगों को हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास रहेगा। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोनों दिनों में बारिश की संभावना बेहद कम है।

आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं। पश्चिमी हवा चलने से मौसम में हल्का बदलाव महसूस होगा। फिलहाल तापमान में बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं। दिन में गर्मी और रात में अपेक्षाकृत सुहावना मौसम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, लोगों को अभी दिन में गर्मी से राहत के लिए हल्के सूती कपड़ों की जरूरत पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- गोड्डा में मिशनरी स्कूल के फादर पर गंभीर आरोप, रसोइया ने दर्ज कराई दुष्कर्म की प्राथमिकी

यह भी पढ़ें- क्या 1 नवंबर की रैली से पहले जनता ने राहुल को impeach कर दिया? MLC चुनाव में कांग्रेस की हार पर निशिकांत का तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।