विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या 1 नवंबर की रैली से पहले जनता ने राहुल को impeach कर दिया? MLC चुनाव में कांग्रेस की हार पर निशिकांत का तंज

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:31 PM (IST)

MLC Election Results Impact: देश के चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को ...और पढ़ें

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस को चार राज्यों में 28 MLC सीटों पर हार मिली।

  2. कर्नाटक में भी कांग्रेस सभी चार सीटें हार गई।

  3. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तीखे तंज कसे।

डिजिटल डेस्क, गोड्डा। MLC Election Results: देश के चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है। कांग्रेस शासित कर्नाटक में भी पार्टी चारों सीटें हार गई। अन्य राज्यों में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला।

विधान परिषद चुनाव परिणाम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के छोटे-बड़े नेता तक कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर तंज कस रहे हैं। राहुल गांधी के वोट चोरी अभियान की हवा निकाल रहे हैं। 

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने भी लगातार दो एक्स पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने पहले पोस्ट में लिखा, आज तो चार राज्यों के विधान परिषद चुनाव की 28 सीटों में से शून्य सीट बैलेट पेपर से लाकर कांग्रेस ने कमाल कर दिया। सुना है कि उसमें कर्नाटक की भी चार सीटें थीं। क्या राहुल गांधी जी को लोगों ने 1 नवंबर की रैली से पहले impeach कर दिया?

दूसरे पोस्ट में दुबे ने लिखा, घोर अनर्थ लगता है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री जी ने भी भाजपा और @ECISVEEP का साथ दिया। अब तो बैलेट पेपर भी हमने चुरा लिया। आजादी के बाद यह सबसे बड़ी वोट चोरी है। कल कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे?

यह भी पढ़ें- दुमका से लापता दो बच्चों के शव पोड़ैयाहाट में कुएं से मिले, मां हिरासत में

यह भी पढ़ें- झारखंड में पशुपालकों को दिवाली-छठ की सौगात, गोड्डा में पशु आहार कारखाने को मंजूरी