विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोड्डा में मिशनरी स्कूल के फादर पर गंभीर आरोप, रसोइया ने दर्ज कराई दुष्कर्म की प्राथमिकी

Published: Sun, 01 Nov 2026 09:34 PM (IST)

Godda News: सुंदरपहाड़ी स्थित एक मिशनरी स्कूल के फादर थामस सोरेन पर स्कूल की रसोइया ने यौन शोषण और दुष्कर्म ...और पढ़ें

गोड्डा के सुंदरपहाड़ी मिशनरी स्कूल के फादर ने रसोइया से किया दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)

गोड्डा के सुंदरपहाड़ी मिशनरी स्कूल के फादर ने रसोइया से किया दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. मिशनरी स्कूल के फादर पर दुष्कर्म का आरोप।

  2. रसोइया ने यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

संवाददाता, गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी स्थित एक मिशनरी स्कूल के फादर पर स्कूल की रसोइया ने यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर सुंदरपहाड़ी थाने में फादर थामस सोरेन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बीच महिला आयोग की पूर्व सदस्य ममता कुमारी ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आदिवासी महिला ने आरोप लगाया है कि वह अपने पति के साथ रोजगार के सिलसिले में बाहर रहती थी। इसी दौरान तिलाबाद पंचायत स्थित मिशन स्कूल के फादर ने स्कूल में काम देने का प्रलोभन देकर उसे बुलाया और रसोइया के रूप में काम पर रख लिया।

महिला के अनुसार, वह जून महीने में बाहर से काम करने के लिए सुंदरपहाड़ी आई थी। इसके बाद से वह स्कूल में काम करने लगी। वह फादर के किचन की जिम्मेदारी संभालती थी, जबकि उसका पति बच्चों के लिए खाना बनाता था।

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान फादर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे और उसके पति को काम से हटाने तथा उनके बच्चे को मिशन स्कूल से निकालने की धमकी दी गई।

महिला का आरोप है कि नौकरी छीनने की धमकी देकर फादर ने कई बार उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक, फादर ने अपने कमरे के अलावा स्कूल के कार्यालय में भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसके बाद फादर ने उसे गर्भपात की दवा दी और चुप रहने को कहा। दवा खाने के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पति ने फादर से इस मामले में शिकायत की। आरोप है कि फादर ने महिला का उपचार भी कराया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद महिला ने मामले को लेकर आवाज उठाई।

पीड़िता ने इस संबंध में महिला आयोग की पूर्व सदस्य ममता कुमारी से भी शिकायत की। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और सुंदरपहाड़ी थाने में दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी विधान चंद्र पटेल ने मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूरे राज्य में महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ : ममता

महिला आयोग की पूर्व सदस्य ममता कुमारी ने राज्य और जिले में दुष्कर्म तथा सामूहिक दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ हो रहा है। महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

Mamta Kumari

ममता कुमारी ने हाल के दिनों में महागामा में पाकुड़ की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जमशेदपुर जिले के गम्हरिया में शिकायत लेकर पहुंची एक पीड़िता के साथ पुलिस पदाधिकारी पर दुष्कर्म के आरोप का भी जिक्र किया। उन्होंने सुंदरपहाड़ी के मिशन स्कूल के फादर पर लगे आरोपों को अत्यंत दुखद और गंभीर बताया।

उन्होंने कहा कि किसी मिशनरी संस्था के फादर पर इस तरह का आरोप लगना बेहद चिंताजनक है। उनके अनुसार, आरोपी ने प्रलोभन देकर आदिवासी महिला का यौन शोषण किया। इस मामले में वह चुप नहीं बैठेंगी।

उन्होंने बताया कि एसपी को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है और उन्होंने खुद भी इस दिशा में पहल की है। ममता कुमारी ने मांग की कि जिले के वरीय पुलिस अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच करें और आरोप सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की। इस दौरान उनके साथ महिला अधिवक्ता रीना डे भी मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें- क्या 1 नवंबर की रैली से पहले जनता ने राहुल को impeach कर दिया? MLC चुनाव में कांग्रेस की हार पर निशिकांत का तंज

यह भी पढ़ें- गोड्डा में दर्दनाक हादसा, खेत में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर सास-बहू की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।