विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोड्डा में दर्दनाक हादसा, खेत में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर सास-बहू की मौत

Published: Fri, 30 Oct 2026 02:33 PM (IST)

Godda News: अमरपुर गांव में हाई टेंशन बिजली तार गिरने से एक ही परिवार के ससुर और बहू की मौत ...और पढ़ें

हादसे के बाद खेत में जुटे आक्रोशित ग्रामीण। (फोटो साैजन्य)

हादसे के बाद खेत में जुटे आक्रोशित ग्रामीण। (फोटो साैजन्य)

संवाददाता, गोड्डा। सदर प्रखंड गोड्डा की अमरपुर पंचायत के लालडंगाल गांव में गुरूवार को हाई टेंशन बिजली तार गिरने से एक ही परिवार के दो सदस्यों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वाले दोनों पतोहू व ससुर हैं।

एक साथ दोनों करंट की चपेट में आ गए जिससे घटनास्थल पर दोनों की जान चली गई। यह घटना गांव के बहियार व निकट के आर्य समाज मंदिर के समीप हुई है। मृतकों में 74 वर्षीय कन्हाई मंडल और उनकी बहू 36 वर्षीय पुतली देवी शामिल हैं।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व स्वजनों ने शवों को उठाने से मना कर दिया। बाद में स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से मुआवजा का आश्वासन दिया गया, फिर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। स्वजनों के अनुसार दोनों धान के खेत देखने गए थे और वहां बकरी चरा रहे थे।

बकरी को पकड़ने के दौरान वे गिरे हुए बिजली तार के संपर्क में आ गए। बताया जाता है कि खेत में 11 हजार वोल्ट का तार गिरा था। बारिश होने के कारण करंट पूरे क्षेत्र में फैल गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। जैसे तैसे दोनों को नंगे तार के संपर्क से हटाया गया। जानकारी के अनुसार दोनों नंगे पांव गए थे। उक्त हृदय विदारक घटना से परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिवार सदमे हैं। शवों को बहियार से निकालकर स्थानीय लोगों ने गांव लाया जहां काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। परिवार के लोग शवों से लिपटकर विलाप कर रहे थे। वहीं पड़ोस के लोग शोकसंतप्त स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे।

आश्वासन के बाद शवों काे उठाया गया

हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर विरोध जताया और शवों को उठाने से मना कर दिया। विभाग के अधिकारी को बुलाने की ग्रामीण मांग करते रहे। हालांकि विभाग की ओर से कोई नहीं गया। फोन पर ही मुआवजे का आश्वासन दिया गया तब जाकर दोनों शवों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

भाजपा नेता बबलू सिंह सहित कई लोगों ने अमरपुर गांव पहुंचकर स्वजनों को दिलासा दिलाया। लोग घटना से काफी आक्रोशित दिखे। विभाग पर इसका ठीकरा फोड़ा। कहा कि विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। इस प्रकार के हादसे जिले भर में हुए है।

हाईटेंशन तार गिरने से हादसे हो रहे हैं। विभाग को ध्यान देने की जरूरत है। बाद में नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शवों का पंचनामा तैयार कर उसे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें- क्या 1 नवंबर की रैली से पहले जनता ने राहुल को impeach कर दिया? MLC चुनाव में कांग्रेस की हार पर निशिकांत का तंज

यह भी पढ़ें- दुमका से लापता दो बच्चों के शव पोड़ैयाहाट में कुएं से मिले, मां हिरासत में

तकनीकी कारणों से 11 हजार का ब्रेकर ट्रीप नहीं किया है। आम तौर पर किसी के संपर्क में आने मात्र से ब्रेकर ट्रीप कर जाता है। पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। गलती कहां हुई है। विभाग के प्राविधान के अनुसार पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाया जाएगा।

-

राजेश मिश्रा, कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग, गोड्डा।