Poreyahat Vidhan Sabha Seat: पोडै़याहाट में रोचक मुकाबला, BJP के देवेन्द्र नाथ के सामने कांग्रेस के प्रदीप यादव
पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। बीजेपी के देवेन्द्र नाथ सिंह और कांग्रेस के प्रदीप यादव चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर बसपा ने संजय यादव को चुनाव लड़ाया है। वहीं JLKM ने प्रवीण कुमार को उतारा है। कुछ ही घंटों में इनकी किस्मत का फैसला हो जाएगा। 23 नवंबर को नतीजे एकदम साफ हो जाएँगे।

डिजिटल डेस्क, पोडै़याहाट। पोडै़याहाट निर्वाचन क्षेत्र (Poreyahat Vidhan Sabha Seat Result 2024) में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। बीजेपी के देवेन्द्र नाथ सिंह चुनावी मैदान में हैं और कांग्रेस के प्रदीप यादव। इस सीट पर बसपा ने संजय यादव को चुनाव लड़वाया। वहीं, JLKM ने प्रवीण कुमार को उतारा। कुछ ही घंटों में इनकी किस्मत का फैसला हो जाएगा। 23 नवंबर को नतीजे एकदम साफ होंगे।
झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में पोडै़याहाट प्रमुख सीट मानी जाती है। गोड्डा जिले का यह इलाका गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा भी है। 2003 में यहां हुए उपचुनाव में झामुमो के प्रशांत कुमार ने जीत हासिल की। प्रशांत ने भाजपा के अजीत कुमार को हराया और विधायक बने।
2005 के चुनाव में यहां से भाजपा के प्रदीप यादव ने जीत हासिल की और झामुमो के तत्कालीन विधायक प्रशांत कुमार को हराया। फिर उन्होंने पार्टी बदलकर चुना लड़ा और 2009 के चुनाव में फिर से विधायक चुने गए। वे इस बार झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़े।
2014 और 2019 के चुनाव में भी प्रदीप ने जीत हासिल की। प्रदीप यादव इस सीट से लगातार चार बार विधायक बनने वाले इकलौते नेता हैं। यह इलाका झारखंड और बिहार राज्य की सीमाओं को बांटता है। पोडैयाहाट क्षेत्र की आबादी 2011 की जनगणना के मुताबिक 12037 है। यहां के लोगों का शैक्षिक स्तर 64 फीसदी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।