Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योजना का लाभ लेने को आनलाइन निबंधन जरूरी

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 07 Oct 2021 04:59 PM (IST)

    गोड्डा झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिका

    Hero Image
    योजना का लाभ लेने को आनलाइन निबंधन जरूरी

    संवाद सहयोगी, गोड्डा : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित पेन इंडिया अवेयरनेस एवं आउटरीच कार्यक्रम के छठे दिन गुरुवार को कारगिल चौक पर शिविर आयोजित की गई। इस दौरान असंगठित श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान योजनाओं से संबंधित पर्चा का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकार सचिव दयाराम ने किया। जबकि संचालन अधिवक्ता अजीत कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर डालसा सचिव दयाराम ने कहा कि ई-पोर्टल पर श्रमिक अपना निबंधन कराएं और सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें। ई-पोर्टल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में पूरे देश में असंगठित मजदूरों के लिए खोला गया है। अपने नजदीक ई-सेवा केंद्र या प्रज्ञा केंद्र जाकर निबंधन कराएं। एसडीजेएम प्रदीप कुमार ने कहा कि जानकारी से ही योजनाओं का लाभ मिल सकता है। इसलिए सबसे पहले अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र जाकर दस्तावेज जमा करें और निबंधन सुनिश्चित कराएं। निबंधन कराने के उपरांत ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। इसके अलावा कृषि श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने में समस्या हो रही हो तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में आवेदन के माध्यम से शिकायत दे सकते हैं। मजदूरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। श्रम अधीक्षक संजय आनंद ने श्रम विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं पर विस्तृत विचार व्यक्त किए। इसके अलावा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गिरीश चंद्र, गीता कुमारी, श्रमिक मित्र रिकी देवी एवं नसीर अंसारी ने योजनाओं के बारे में श्रमिकों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में पीएलवी वासुदेव मनी नंदन कुमार, निरंजन पासवान, जायसवाल मांझी, नवीन कुमार, आई आलम राजू आदि की भूमिका सराहनीय रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें