Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    158 वीं जयंती पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद

    जागरण टीम गोड्डा जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद की 156वीं

    By JagranEdited By: Updated: Tue, 12 Jan 2021 07:41 PM (IST)
    Hero Image
    158 वीं जयंती पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद

    जागरण टीम, गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह शिविर आयोजित कर विविध कार्यक्रम हुए जहां स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। जिला के धर्मोडीह ग्राम में न्यू रामकृष्ण मिशन स्कूल में लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव जवाहर लाल यादव ने स्वामी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। यादव ने कहा की स्वामी विवेकानंद ने देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी भारत का मान बढ़ाया है। मौके पर जिला अध्यक्ष विकास यादव, विपिन कुमार, सुधांशु शेखर, संजय कुमार यादव, अजय कुमार, मुन्ना कुमार यादव आदि उपस्थित थे। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं युवा दिवस पर ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रीतम गाडिया ने गुरुदेव को नमन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ------------------------

    संसू, महगामा :महागामा प्रखंड क्षेत्र मोहनपुर में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा ने देश की उन्नति में सभी को मिलकर सहयोग करना होगा। युवाओं ने वचन लिया कि समाज को नशा मुक्त, शिक्षा से जोड़ने का काम करेंगे। मौके पर अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव इकराम अंसारी,युवा कांग्रेस महासचिव सरफराज शेख ,उमेश झा,रोनित कुमार,आदिल, फिरदोस सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

    इधर अभाविप की ओर से महागामा दुर्गामंदिर से गाजे बाजे के साथ मोहनपुर चौक पर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तक संदेश यात्रा निकाली गई। विभाग संगठन मंत्री बब्बन बैठा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा को आज स्वामी जी के मार्गदर्शन पर चलने की जरूरत है। मौके पर अभाविप के विशेष आमंत्रित सदस्य शानू कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य , नगर मंत्री सुमित कुमार,सुमित मंडल, संतोष ,रितेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    इधर भाजपा की महागामा मंडल कमेटी की ओर से पूर्व विधायक अशोक कुमार की उपस्थिति में

    विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल ने युवा वर्ग को उनकी जीवनी को जानने के लिए प्रेरित किया।

    मौके पर मंडल महामंत्री अशोक यादव, शशिकांत पोद्दार, प्रभात जयसवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री बृजेश मंडल, पवन मंडल पिकू मंडल आदि उपस्थित थे। ------------------------

    संवाद सहयोगी, ललमटिया : स्वामी विवेकानंद की 158 वीं जयंती पर सिद्धू कान्हू सरस्वती विद्या मंदिर ललमटिया के प्रभारी प्रधानाचार्य ब्रेन कुमार टुडू एवं आचार्यों ने उनके तेलिया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बतलाया कि स्वामी विवेकानंद बचपन से ही साहसी और सत्यवादी थे।

    कार्यक्रम में मौके पर प्रदीप गुप्ता, सुनील यादव, संजय पंडित, रणबीर पांडे, मनीष उपाध्याय, शालिग्राम ग्राम पांडे ,साधना तिवारी ,कल्पना कुमारी, सिगा किस्कू, मनीष कुमार पंडित, विजय मिर्धा आदि उपस्थित थे।

    -----------------------

    संवाद सहयोगी, मेहरमा: स्थानीय डाक बंगला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर व कॉलेज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में युवा हृदय सम्राट स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

    वहीं विभाग सह संयोजक गौतम कुमार महतो ने कहा कि हमे अपनी सभ्यता संस्कृति को कायम रखना है।

    मौके पर सन्नी कुमार, स्वेता कुमारी, अंकिता कुमारी, सुधा कुमारी, सोनू कुमार, अभिषेक कुमार, अविनाश कुमार सहित दर्जनों उपस्थिति थे।

    संवाद सहयोगी, पथरगामा प्रखंड स्थित विवेकानंद मिशन विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विवेकानंद मिशन विद्यालय के निदेशक अरविद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा व सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनके विचारों को समाज में उतार कर वैश्विक स्तर को ऊंचाई की ओर ले जाया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका पिकी हेम्ब्रम, करुणा मुर्मू, शिक्षक प्रशान्त किस्कू, संगीत कुमार, श्याम आदि उपस्थित थे।