Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वार्षिक दिशोम समारोह के कला पार्टियां हुई सम्मानित

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 19 Oct 2021 06:25 PM (IST)

    संवाद सहयोगी ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के गड़गुलाल पहाड़पुर और छोटा लक्ष्मी ग्राम निवासी स

    Hero Image
    वार्षिक दिशोम समारोह के कला पार्टियां हुई सम्मानित

    संवाद सहयोगी, ठाकुरगंगटी :प्रखंड क्षेत्र के गड़गुलाल पहाड़पुर और छोटा लक्ष्मी ग्राम निवासी समाजसेवी खलीफा किस्कू की अगुवाई में छोटा लक्ष्मी गांव के मैदान पर आयोजित वार्षिक दिशोम दशाय समारोह में कला पार्टियों को मंगलवार को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार व प्रशासन द्वारा लागू की गई गाइडलाइन का पालन किया गया। आयोजन स्थल पर सैनिटाइजर रखा गया था। उसका उपयोग भी किया गया। जरूरत के मुताबिक शारीरिक दूरी का भी पालन किया गया। दूर-दूर पर कला पार्टियों के जत्था को लगाया गया था। बीते वर्ष कोरोना काल में यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। इलाके के कई गांवों के आदिवासियों द्वारा काफी प्रयास के बाद इस बार किसी प्रकार काफी हल्के तौर पर इस कार्यक्रम को किया गया। जानकारी देते हुए समाजसेवी खलीफा किस्कू ने बताया कि दिशोम दशाय पर्व आदिवासी भाई बहनों का है। दशहरा के दूसरे तीसरे दिन से यह कार्यक्रम शुरू होता है और दो से चार या सप्ताह दिनों तक चलता है। लेकिन सरकार की गाइडलाइन की वजह से काफी कम मात्रा में मात्र दो, चार पार्टियों के द्वारा ही हल्के तौर पर नाममात्र का यह पर्व किसी प्रकार मना लिया गया। बताया कि आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार यह पर्व इसलिए मनाई जाती है कि जिस प्रकार दिकू लोग मूर्ति पूजा कर दशहरा मनाते हैं तो उसी प्रकार आदिवासी लोग दशहरा की जगह पर दिशोम दशाय मनाकर अपने देवी देवताओं को गीत के माध्यम से याद कर स्वागत में नृत्य करते हैं। नृत्य के माध्यम से शरीर स्वस्थ रहता है। इस मद्देनजर भी आदिवासियों के प्रत्येक पर्व त्यौहार शादी विवाह सहित अन्य प्रकार की खुशी और विभिन्न प्रकार के आयोजनों में निश्चित रूप से एक अलग ढंग का ऐतिहासिक नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष आदिवासी धार्मिक वाले पांच महापुरुषों देवी देवताओं की पक्की करण मूर्ति बनाई जाएगी और उसकी स्थापना देशोम दशाय के अवसर पर ही किया जाएगा। आयोजक समिति में प्रभारी खलीफा किसकु, अध्यक्ष तललू मुर्मू सचिव बेटका हंसदा कोषाध्यक्ष सुमन मरांडी उपाध्यक्ष ताल्लु मुर्मू, अजय मुर्मू , सुनील मुरमू आदि ने सहयोग किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner