Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahagama Vidhan Sabha Seat: महागामा में कौन मारेगा बाजी? अशोक कुमार और दीपिका पांडेय के बीच टाइट फाइट

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 01:46 PM (IST)

    महागामा विधानसभा सीट पर इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प है। भाजपा के अशोक कुमार और कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह के बीच कड़ी टक्कर है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह ने विजय हासिल की। गोड्डा जिले का विकास खंड यह इलाका सुनियोजित तरीके से बसाया गया है। यहां की धानकुंडा कॉलोनी को ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड कंपनी ने बसाया है।

    Hero Image
    महागामा में कौन मारेगा बाजी? अशोक कुमार और दीपिका पांडेय के बीच टाइट फाइट

    डिजिटल डेस्क, महागामा। महागामा में इस बार मुकाबला (Mahagama Vidhan Sabha Seat Result 2024) काफी रोचक है। यहां से बीजेपी के अशोक कुमार चुनावी मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से दीपिका पांडेय सिंह ताल ठोक रही हैं। JLKM ने इस सीट पर जवाहर लाल यादव को मैदान में उतारा। इन तीनों की किस्मत का फैसला 23 नवंबर को हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें महागामा विधानासभा क्षेत्र गोड्डा जिले का हिस्‍सा होने के साथ ही गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भी हिस्‍सा है। शुरुआत से ही यह इलाका भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। 2005 के चुनाव में यहां से भाजपा के अशोक कुमार ने जीत हासिल की।

    उन्‍होंने राजद के अताउर रहमान सिद्दीकी को हराया और विधायक बने। 2009 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने कब्‍जा किया। कांग्रेस नेता राजेश रंजन ने भाजपा के तत्‍कालीन विधायक अशोक कुमार को हराया और विधायक बने।

    2014 के चुनाव में भाजपा के अशोक कुमार ने चुनाव जीतकर वापसी की। 2019 के चुनाव में कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह ने विजय हासिल की।

    गोड्डा जिले का विकास खंड यह इलाका सुनियोजित तरीके से बसाया गया है। यहां की धानकुंडा कॉलोनी को ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड कंपनी ने बसाया है। यह इलाका वनीय क्षेत्र होने के चलते प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है।