Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला मंडल समूह के खाते से 21.74 लाख की अवैध निकासी

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 24 Aug 2022 07:03 PM (IST)

    महिला मंडल के अकाउंट से 21 लाख 74 हजार रुपये की अवैध निकासी ...और पढ़ें

    Hero Image
    महिला मंडल समूह के खाते से 21.74 लाख की अवैध निकासी

    महिला मंडल समूह के खाते से 21.74 लाख की अवैध निकासी

    जागरण संवाददाता, गोड्डा : पथरगामा प्रखंड की कस्तूरिया पंचायत के मां गंगा महिला मंडल समूह के खाते से 21 लाख 74 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत महिला मंडल की सचिव, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से की है। महिला मंडल ने स्थानीय सीएसपी संचालक व बरमसिया स्टेट बैंक के अधिकारी पर उक्त राशि की अवैध निकासी का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्राम पंचायत कस्तूरिया से महिला मंडल की सदस्यगण जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान समूह की अध्यक्ष रेशमी देवी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण को लेकर महिला मंडल समूह की महिलाओं के बैंक खाते में राशि डाली गई थी। वहीं महिला मंडल के नाम से बैक से चेकबुक फर्जी तरीके से निर्गत किया गया है। इसकी जानकारी उनलोगों को नहीं दी गई। जब खाता को अपडेट कराया गया तो पता चला कि 21 लाख 74 हजार रुपये खाता में आया और निकल भी गया। इस बावत बैंक मैनेजर बरमसिया और सीएसपी संचालक पर दबाव बनाया गया तो नौ लाख 14 हजार रुपये खाता में जमा कराया गया। लेकिन 12 लाख 60 हजार रुपये खाता में वापस नहीं आया है। महिला मंडल का कहना है कि दोनों की मिली भगत से रुपये की निकासी की गई है। इस हेतु एसपी नाथु सिंह मीणा ने पथरगामा थाना प्रभारी बलिराम रावत को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें