जिलेभर में धूमधाम से मना होली का त्योहार
जासं गोड्डा सदर प्रखंड के गोरसंडा पंचायत के धाड़ाचक गांव में होली पर्व के सुअवसर पर सामाजिक सौहार्द देखने को मिला। यहां गांव के सभी समुदाय के लोगों ने साथ मिलकर होली पर्व मनाया। सभी ने एक दूसरे को रंग अबीर व गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। दोपहर बाद फगुआ गीत गाने वाले युवकों की मंडली ने पूरे गांव में घूम घूमकर ढोल झाल करतल नगाड़ा आदि के साथ फागुन गाते नजर आए। जिन जिन घर के सामने से ़फाग गाने वालों की टोली गुजरी वे सभी गवैये व शामिल अन्य लोगों की खातिरदारी में लगे रहे। ज्ञात हो कि इस गांव में विभिन्न समुदाय के लोग रहते हैं। होली में हर प्रकार का भेद मिटाकर एकसाथ पर्व त्योहार मानते हैं व एक दूसरे को सहयोग करते हैं। ़फाग गाने के दौरान मौके पर इम्तिया•ा उल हक राजेश मंडल राजू पाठक शंभू कामती सुशील राउत गुंजन रॉउत पंकज दास अमित मंडल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
गोड्डा : रंगों का त्योहार होली जिलेभर में शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुई। इस मौके पर जगह-जगह फाग गीतों के साथ ग्रामीणों ने टोली बनाकर होली की खुशियां मनाई। सदर प्रखंड की गोरसंडा पंचायत के धाड़ाचक गांव में दोनों समुदाय मिलकर होली मनाए। यह परंपरा यहां वर्षों से चली आ रही है। इस बार भी दोनों समुदाय ने भाईचारे का परिचय देते हुए होली की खुशियां मनाई। गोड्डा : सदर प्रखंड की गोरसंडा पंचायत के धाड़ाचक गांव में होली पर्व के अवसर पर सामाजिक सौहार्द देखने को मिला। यहां गांव के दोनों समुदाय के लोगों ने साथ मिलकर होली पर्व मनाया। सभी ने एक दूसरे को रंग, अबीर व गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। दोपहर बाद फगुआ गीत गाने वाले युवकों की मंडली ने पूरे गांव में घूम घूमकर ढोल, झाल, करतल नगाड़ा आदि के साथ फाग गीतों पर पर झूमे। होली में यहां धर्म का विभेद मिटाकर एक साथ पर्व त्योहार मानने की परंपरा रही है। फाग गाने के दौरान इम्तिया•ा उल हक, राजेश मंडल, राजू पाठक, शंभू कामती, सुशील राउत, गुंजन राउत, पंकज दास, अमित मंडल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव अपने पैतृक गांव बोहरा में होली मिलन समारोह में शरीक हुए। इस अवसर पर गांव वालों के साथ मिलकर उन्होंने चैता गीत गाया और होली का आनंद उठाया, ढोलक की ताल पर जमकर होली मनाई गई। पोड़ैयाहाट विधायक प्रत्येक साल अपने गांव के लोगों के साथ मिलकर पर्व का लुत्फ उठाते हैं। होली तो विधायक का पसंदीदा त्योहार है। वे हर होली मिलन समारोह में शिरकत करते हैं व जमकर फाग गाते हैं और खूब झूमते हैं। ललमटिया : मंगलवार को थाना परिसर ललमटिया में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी संप्रदाय के लोगों ने थाना परिसर पर आकर पारंपरिक फगुआ गीत गाकर होली का आनंद लिए। साथ ही थाना प्रभारी समेत सभी अधिकारियों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिए। थाना प्रभारी जावेद अहमद एवं इंस्पेक्टर तरुण कुमार ने भी सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दिया। साथ ही ललमटिया आसपास के गांव लोहंडिया बाजार, बसडीहा, भरेंडा, पहाड़पुर, बाबूपुर, लीलातरी, विरामचक, जोजो सिमरा, हिजुकीता, नीमा, आदि गांवों में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया गया। इसके पूर्व गांव के युवाओं ने होलिका दहन के दिन एक पवित्र अग्नि जलाई। मेहरमा : रंगों का त्योहार होली पूरे प्रखंड क्षेत्र में सोमवार एवं मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मौके पर विभिन्न गांव में पारंपरिक होली गीत गाकर लोगों ने भरपूर मनोरंजन किया। सरयू तट राम खेले होली.., बिन बादल बिजली कहां चमके..आदि होली गीतों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मौके पर कसबा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मुख्य गायक उत्तम कुमार ठाकुर, काली प्रसाद मिश्र, त्रिपुरानंद ठाकुर, नाल पर विजय मंडल आदि थे। तत्पश्चात पूरी टीम गांव के बजरंगबली एवं मां काली परिसर में घंटा भजन गाकर होली का लुफ्त उठाया। मौके पर आसपास के लोगों द्वारा पुआ, पकवान, चाय, शरबत इत्यादि की व्यवस्था की गई थी।मेहरमा : मंगलवार को होली के शुभ अवसर पर कसवा पंचायत के कसबा गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक के समीप नवयुवक संघ कसबा द्वारा मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन लगभग 8 बजे रात्रि प्रारंभ किया गया। गांव के कई युवकों ने मटका फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें रूपेश कुमार ने मटका फोड़ प्रतियोगिता जीता। कमेटी द्वारा उन्हें 501 रुपया नगद एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अन्य खिलाड़ियों में अंशू, प्रतीक राज, कुमार शौर्य, चिराग इत्यादि बच्चों ने भी भाग लिया, परंतु सफल नहीं हो सके। उक्त कार्यक्रम को देखने आसपास के महिला, पुरुष की काफी भीड़ देखी गई। इधर प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में होलिका दहन व होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नवयुवक संघ सिघाड़ी की ओर से गांव में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सिघाड़ी के अलावा बाजीतपुर, बुधासन, रन बोरमा, पहाड़खंड के नवयुवक शामिल हुए। काफी मशक्कत के बाद बाजितपुर की टीम ने मटका फोड़ खिताब जीता। पथरगामा : प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पारंपारिक होली गीत गाया गया। सोनारचक, बाबूपुर, बारकोप, लखनपहाडी, बंदनवार, तरडीहा, चिलकारा, खरिहानी कस्तूरिया, बिसाहा, कोरका, चकवा, लतौना, सनातन आदि गांवों में होली धूमधाम से मनी। होली के दिन प्रशासन ने डीजे का प्रयोग नहीं होने दिया। शांतिपूर्ण माहौल में होली खेली गई। वार्ड सदस्य टिकू दास ने मोहल्ला में जोगीरा टीम के साथ फाग गीतों की धूम मचाई। महागामा : अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न गांवों में होलिका दहन का कार्यक्रम भी किया गय। महागामा उर्जा नगर स्थित ऑफिसर्स क्लब के बगल में राजममहल परियोजना के जीएम डीके नायक की अगुवाई में होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया। मौके पर किशोर कुमार, एसकेराव यादव, एके चौधरी व कई गणमान्य गण उपस्थित थे। मंगलवार को पूरे अनुमंडल क्षेत्र में रंग गुलाल और अबीर के साथ होली खेली गई। जगह जगह मटका फोड़ प्रतियोगिता भी की गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।