Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2024: कड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार, प्रशासन रहा सतर्क

    By JAHANJEB RAJI Edited By: Divya Agnihotri
    Updated: Sun, 16 Mar 2025 08:41 AM (IST)

    होली का त्योहार और जुमे की नमाज एक साथ होने की वजह से इस बार होली के त्योहार के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। झारखंड में कुछ जगहों पर शुक्रवार तो वहीं कुछ जगहों पर शनिवार को होली का त्योहार मनाया गया। इस दौरान प्रशासन सतर्क नजर आया। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाया गया।

    Hero Image
    गोड्डा में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया होली का त्योहार

    संवाद सहयोगी, हनवारा (गोड्डा)। महागामा अनुमंडल क्षेत्रों में धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से रंगों का पर्व होली मनाया गया। महागामा, हनवारा आदि क्षेत्र में होली का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।

    वहीं, होली और रमजान का जुमा होने के कारण उपायुक्त जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के आदेशानुसार गोड्डा जिला प्रशासन महकमा पूरी तरह सतर्क नजर आया।

    पुलिस प्रशासन रहा सतर्क

    शांतिपूर्ण तरीके से होली संपन्न कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के निर्देशन में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं, होली को लेकर ग्रामीण इलाकों में लोग ढोलक की थाप पर फाग गाते दिखे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं भी नहीं खेली गई जबरन होली

    प्रशासनिक निर्देश के बाद कहीं भी जबरन होली नहीं खेली गई। होली अपने वास्तविक रूप रंग व गुलाल के बीच खेली गई। छोटों ने बड़ों के चरणों पर गुलाल डालकर आशीर्वाद लिया व समकक्षों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

    शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन दिखी होली की धूम

    • गुरुवार को धुरखेल खेला गया और किसी जगह शुक्रवार को तो किसी जगह शनिवार को रंग खेला गया। दोनों ही दिन रंगों का पर्व काफी धूमधाम से मनाया गया।
    • वहीं, महागामा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व सद्भाव के साथ शनिवार को संपन्न हो गया।

    क्षेत्र में कम उम्र के बच्चे सुबह से ही होली को लेकर विभिन्न प्रकार के रंग घोलकर पिचकारी से एक-दूसरे को रंगों से भिगाते दिखे। सभी घरों में पुआ-पकवान की खुशबू आती रही। कहीं-कहीं लोगों ने कुर्ता फाड़ होली खेली।

    शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील

    महागामा एसडीओ, महागामा एसडीपीओ,महागामा पुलिस इंस्पेक्टर,महागमा बीडीओ, महागमा सीओ, हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार एवं महागामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह पुलिस बल के साथ अपने अपने क्षेत्रों में सुबह से ही गश्ती के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील करते दिखे।

    थाना प्रभारी द्वारा लगातार क्षेत्र में नजर रखी जा रही थी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो। इसके साथ-साथ हनवारा थाना एसआई गंदुर उरांव, एएसआई विजय राम, बलजीत सिंह एवं रामप्रवेश यादव ने थाना क्षेत्र के सभी गांव मे जाकर शांति पूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील करते हुए दिखे।

    क्षेत्र में कई जगहों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। कुछ लोग अपने घरों तक ही सिमटे दिखे।

    सोशल मीडिया पर बधाई देने का लगा रहा तांता

    होली के त्योहार को लेकर बड़ों से लेकर बच्चों तक में काफी उत्साह देखा गया, गुरुवार और शुक्रवार सुबह से ही होली पर्व को लेकर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सोशल मीजिया के माध्यम से भी लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

    ये भी पढ़ें

    Holi Photos: देश में धूमधाम से मनी होली, शांति से जुमे की नमाज; देखें मनमोहक तस्वीरें

    होली के रंग में भंग की कोशिश...देश के कई शहरों में तनाव फैलाने का प्रयास; झारखंड-पंजाब में दर्ज हुईं घटनाएं

    comedy show banner
    comedy show banner