छठ के बाद रेलवे का तोहफा, गोड्डा-सुबेदारगंज के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
Godda Subedarganj Chhath Special Train: रेलवे ने छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोड्डा-सुबेदारगंज के बीच आज से अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

Godda Subedarganj छठ स्पेशल ट्रेन। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
छठ के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए ट्रेन।
गोड्डा-सुबेदारगंज के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन।
यह ट्रेन 19 से 26 नवंबर तक चलेगी, मिलेगी राहत।
संवाददाता, गोड्डा। Godda Subedarganj Chhath Special Train: छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोड्डा-सुबेदारगंज (एसएसबी)-गोड्डा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन आज से चलाएगी।
ट्रेन संख्या 03459 एवं 03460 का परिचालन 19 नवंबर से 26 नवंबर तक निर्धारित अवधि में किया जाएगा। इससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03459 गोड्डा-सुबेदारगंज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 19 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रतिदिन गोड्डा से सुबह 8 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:15 बजे सुबेदारगंज पहुंचेगी।
वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 03460 सुबेदारगंज-गोड्डा स्पेशल 20 नवंबर से 26 नवंबर तक प्रतिदिन सुबेदारगंज से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन रात 10:30 बजे गोड्डा पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव पोड़ैयाहाट, हंसडीहा, मंदार हिल, बाराहाट, धौनी, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, नवादा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला और दिल्ली स्टेशनों पर होगा।
स्पेशल ट्रेन में कुल 20 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। इनमें 18 सामान्य कोच और दो एसएलआरडी कोच होंगे।
रेलवे ने संबंधित विभागों को ट्रेन के परिचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्टेशनों पर उद्घोषणा, नोटिस बोर्ड और अन्य माध्यमों से यात्रियों को जानकारी देने का निर्देश दिया है।
छठ के बाद दिल्ली सहित दूसरे शहरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से नियमित ट्रेनों में भीड़ रहती है। ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी एनटीईएस या रेलवे के अन्य अधिकृत माध्यमों से प्राप्त करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- 'अभी लौटकर आती हूं...' कहकर 15 दिन की बच्ची को छोड़ गई महिला, फिर नहीं लौटी; गोड्डा के अस्पताल की घटना
यह भी पढ़ें- मधुपुर बाईपास रेल परियोजना में आई तेजी, नए स्टेशन से बढ़ेगी सुविधा और रोजगार