विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुपुर बाईपास रेल परियोजना में आई तेजी, नए स्टेशन से बढ़ेगी सुविधा और रोजगार

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:05 PM (IST)

Madhupur Bypass Rail Project का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे संथाल परगना और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

मधुपुर रेल बाईपास परियोजना। (एआइ द्वारा तैयार की गई तस्वीर)

मधुपुर रेल बाईपास परियोजना। (एआइ द्वारा तैयार की गई तस्वीर)

अजय तिवारी, मधुपुर (देवघर)। गोड्डा - देवघर, मधुपुर और गिरिडीह को जोड़ने वाली मधुपुर नई बाईपास रेल परियोजनाओं से संथाल परगना से उत्तरी छोटानागपुर और सीमावर्ती बिहार के क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

उप राजधानी दुमका, गोड्डा व बिहार के भागलपुर से नई दिल्ली और रांची जाना आसान हो जाएगा ।

इन बाईपास लाइनों (मुख्य रूप से जसीडीह बाईपास और मधुपुर बाईपास) के जरिए रेलवे का प्रमुख उद्देश्य ट्रेनों का इंजन रिवर्सल (दिशा बदलना) खत्म करना, यात्रा समय में 30 से 60 मिनट तक की बचत करना और स्टेशन पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के साथ साथ रेलवे में दबाव कम करना है।

इस रेल परियोजना के तहत नवाबमोड़ पटवाबाद मधुपुर होकर रेलवे ट्रैक बिछायी जा रही है । पुल पुलिया निर्माण का कार्य तेजी किया जा रहा है । मधुपुर के नवाबमोड़ के पास करीब तीन दर्जन घर व दुकान मुआवजा के कारण जमीन अधिग्रहण नहीं किया जा सका था।

जिसके कारण महीनों तक नई मधुपुर रेलवे स्टेशन से पटवाबाद तक का रेलवे ट्रैक का बिछाने का काम बंद हो गया था । बताया जाता है कि नवाब मोड के पास लगभग 281 करोड़ की लागत से बाईपास रेल परियोजना और नए मधुपुर स्टेशन का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

वहीं सोमवार को जिला प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण कर रेलवे संवेदक को सौंप दिया है । अधिग्रहण के पूर्व अड़चन पैदा कर रही घरों और दुकानों को तोड़ दिया गया और जमीन अधिग्रहण कर लिया गया । इसके बाद तेजी से पटरी बिछाने समेत ट्रैक के आस पास मिट्टी हटाने का काय तेजी से किया जा रहा है।

कुछ समय पहले भूमि अधिग्रहण न होने के कारण काम रुका था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। नया मधुपुर का स्टेशन का काम करीब करीब पूरा हो चुका है।

रेलवे लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण पर है । अगले साल क्षेत्र के लोगों को नया मधुपुर स्टेशन के तौर पर एक तोहफा मिल सकता है । नए स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार अवसर मिलेगा। 

नवाब मोड़ के पास अंडरपास की चौड़ाई बढ़ने से होगी सहूलियत

मधुपुर-गिरिडीह नई बाईपास रेल परियोजना के तहत नवाब मोड़ और सबेजोर गांव के बीच बनाए जा रहे अंडरपास के रास्ते को अत्यधिक संकीर्ण होने पर ग्रामीणों का कहना है कि कम से कम 20 फीट रास्ता का अंडर पास होना चाहिए।

तभी ग्रामीणों को समुचित फायदा होगा। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र की आबादी के अनुसार अंडरपास का रास्ता चौड़ा और बड़ा बनाया जाए ताकि भविष्य में आवागमन में कोई परेशानी न हो।

ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र के पथरिया, पावरचक, नवाडीह, नवाहर, छीट नवाडीह, उदयपुरा, भलुवा पहाड़ी, पुरनाडीह, झूनका - सबजोर, बड़ा नरायणपुर, सलैया,छोटा नारायणपुर ,भलपहरी दुर्गापुर, ताराटांड समेत कुछ ऐसे गांव हैं जिन लोगो का मकान रेल लाइन से उस पार है और खेत इस पार हैं।

वैसे ग्रामीणों को खेती, शिक्षा और चिकित्सा सुविधा में वाहनों को आने जाने में काफी परेशानी होगी । इसलिए अंडर पास का रास्ता का चौड़ाई बढ़ाई जाएं ।

ग्रामीणों ने कहा कि इस समस्या को लेकर डीआरएम और रेलवे के उच्चाधिकारियों को पहले ही आवेदन सौंपा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।