विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: गोड्डा में इस जगह बनेगा रेलवे हाल्ट, टीम ने किया निरीक्षण; जल्द होगा काम शुरू

By PRAMANAND MISHRAEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Tue, 01 Oct 2024 02:40 PM (IST)

गोड्डा के सकरी फुलवार पंचायत के सुरजाडीह में रेलवे हाल्ट बनने की योजना पर काम शुरू हो गया है। रेलवे ...और पढ़ें

गोड्डा के सुरजाडीह में बनेगा रेलवे हाल्ट (जागरण)
गोड्डा के सुरजाडीह में बनेगा रेलवे हाल्ट (जागरण)

संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट (गोड्डा)। गोड्डा -हंसडीहा रेल लाइन पर पोड़ैयाहाट प्रखंड की सकरी फुलवार पंचायत के सुरजाडीह में रेलवे हाल्ट बनने का रास्ता साफ हो गया। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शीघ्र ही सूरजाडीह और उसके आसपास के तकरीबन चार दर्जन गांवों के लोग इस हाल्ट पर रेलवे से सफर करने का आनंद ले सकेंगे।

इसको लेकर शुक्रवार को रेलवे विभाग की ओर से जमीन सर्वे के लिए टीम सूरजाडीह के पास रेलवे ट्रैक पर आई थी। इस टीम में यातायात नियंत्रक पवन कुमार झा, आई ओ डब्लू अनिल कुमार, विजेंद्र कुमार एवं वाणिज्य निरीक्षक अभिषेक आनंद शामिल थे। रेलवे किलोमीटर के पोल संख्या 9 और 10 के बीच जरूरत के 400 मीटर स्थल को हाल्ट के लिए चिन्हित किया गया।

विभाग की टीम के सदस्यों,भाजपा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ सिंह व ग्रामीणों के साथ हाल्ट के लिए उपयुक्त जमीन को लेकर विचार विमर्श किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस हाल्ट के बनने से चार पंचायत के लगभग तीन दर्जन गांव लाभान्वित होंगे।

ज्ञात हो कि सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने चुनाव प्रचार के दौरान इस क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि सुराजदी में हाइट बनवाएंगे।विधानसभा चुनाव के पूर्व हाल्ट देने का वादा पूरा होता देख आसपास के गांव की जनता मे खुशी की लहर है।जांच स्थल पर खड़े लोगों ने सांसद डॉ निशिकांत दुबे एवं सर्वे टीम का आभार व्यक्त किया। मौके पर संतोष भगत, मुखिया सुनील सोरेन, उप मुखिया जनार्दन सिंह, मुन्ना सिंह,सूरज सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।