Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Godda News: थाना से महज सौ मीटर दूर काल बनकर घर में घुसा हाइवा, सुबह तक तीन लोगों की मौत

    Godda Road Accident गोड्डा-पीरपैंती एनएच 133 पर मेहरमा थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर बनौधा बाइपास के पास गुरुवार की रात एक अनियंत्रित हाइवा काल बनकर एक घर में जा घुसा। हाइवा से कुचलकर अबतक दो किशोर और एक महिला की मौत हो चुकी है।

    By Deepak Kumar PandeyEdited By: Updated: Fri, 29 Jul 2022 02:10 PM (IST)
    Hero Image
    पांच लोग अस्‍पताल में मौत से लड़ रहे हैं।

    संवाद सहयोगी, मेहरमा (गोड्डा): गोड्डा-पीरपैंती एनएच 133 पर मेहरमा थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर बनौधा बाइपास के पास गुरुवार की रात एक अनियंत्रित हाइवा काल बनकर एक घर में जा घुसा। हाइवा से कुचलकर अबतक दो किशोर और एक महिला की मौत हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार की रात घटनास्थल पर जहां 12 वर्षीय किशोर सोनू कुमार की मौत हुई थी, वहीं शुक्रवार की सुबह तक दो और लोगों 36 वर्षीय नीतू देवी और 16 वर्षीय अभिषेक कुमार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस तरह मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। बताया जाता है कि देर रात बनौधा बाइपास के नजदीक राधे पासवान के घर में अनियंत्रित हाइवा घर की दीवार को तोड़ते हुए अंदर तक जा घुसा था। इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग अस्‍पताल में मौत से लड़ रहे हैं।

    गोड्डा-पीरपैंती एनएच को ग्रामीणों ने किया जाम

    इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को बीच सड़क पर रखकर शुक्रवार की अलसुबह से पीरपैंती-गोड्डा मुख्य मार्ग एनएच 133 को जाम कर दिया है। आसपास के आवागमन के सभी रास्ते को भी बांस-बल्ली लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित है। सफर कर रहे लोगों को चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मृतक के स्वजन वरीय पदाधिकारियों को घटनास्‍थल पर बुलाने तथा मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

    हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो जाने से ग्रामीणों का गुस्सा भी सातवें आसमान पर है। बताया जाता है कि घटना के वक्त 12 वर्षीय सोनू कुमार की मौत की पुष्टि गुरुवार रात को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅक्टर ने कर दी थी। वहीं 36 वर्षीय नीतू देवी और 16 वर्षीय अभिषेक कुमार को चिंताजनक हालत में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घायलों में तीन वर्षीय मोहित कुमार, 18 वर्षीय गुंजा कुमारी, 30 वर्षीय पूजा देवी, आठ वर्षीय लक्ष्मी कुमारी, 10 वर्षीय गौरी कुमारी का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी, बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह, सीओ सुनील कुमार, थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। स्वजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।