Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रिंस चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होंगी गोड्डा की बेटी इरा, बंदनवार गांव में खुशी की लहर

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Sat, 06 May 2023 10:16 AM (IST)

    ब्रिटेन में नए राजा प्रिंस चार्ल्स के राज्याभिषेक में किंग्स स्कालर प्रतिभागी के रूप में गोड्डा की बेटी इरा दुबे भी शामिल होंगी। इरा की इस उपलब्धि से उसके गांववाले काफी खुश हैं। इरा गोड्डा के बंदनवार गांव की मूलवासी हैं।

    Hero Image
    प्रिंस चार्ल्स के राज्याभिषेक में किंग्स स्कालर प्रतिभागी में शामिल होंगी गोड्डा की बेटी इरा।

    जागरण संवाददाता, गोड्डा। ब्रिटेन में नए राजा प्रिंस चार्ल्स के राज्याभिषेक में किंग्स स्कालर प्रतिभागी के रूप में गोड्डा की बेटी इरा दुबे भी हिस्सा लेंगी। इरा दुबे मूल रूप से गोड्डा के बंदनवार गांव की है। उनके पिता समीर दुबे इंग्लैंड में नौकरी करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इरा ने बढ़ाया झारखंड का मान

    लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर स्कूल में पढ़ने वाली इरा दुबे को प्रिंस चार्ल्स के राज्याभिषेक में किंग्स स्कालर प्रतिभागी में शामिल किया गया है। यह जानकारी समीर दुबे ने यहां दी। इरा दुबे के प्रिंस चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होने से गोड्डा सहित पूरे झारखंड का मान बढ़ा है।

    आज होगा प्रिंंस चार्ल्‍स का राज्‍याभिषेक

    लंदन में प्रिंस चार्ल्स का राज्याभिषेक छह मई को होना है। इसमें दुनिया भर के विशिष्ट अतिथियों को सम्मिलित होने का अवसर मिल रहा है। परंपरा के अनुसार वेस्टमिंस्टर स्कूल लंदन के किंग्स स्कालर छात्र-छात्राएं जो अपनी प्रतिभा के आधार पर स्कालरशिप परीक्षा में सफलता हासिल करते हैं, उन्हें उक्त समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

    भारतीय सभ्‍यता और संस्‍क‍ृति को नहीं भूली इरा

    भारतीय मूल की इरा दुबे का जन्म गोड्डा के बंदनवार में हुआ है। कालांतर में उनके पिता समीर दुबे लंदन में ही नौकरी करने लगे तो सपरिवार वे लोग लंदन में ही बस गए। लंदन के वेस्टमिंस्टर स्कूल में ही इरा पढ़ाई कर रही हैं।

    ब्रिटेन में रहने के बावजूद इरा भारतीय सभ्यता और संस्कृति को अपनाकर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। प्रिंस चार्ल्स के राज्याभिषेक में किंग्स स्कालर प्रतिभागी में शामिल होने वाली इरा दुबे को लेकर गोड्डा के लोग भी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।

    वेस्टमिंस्टर स्कूल ब्रिटेन की परंपरा का अभिन्‍न अंग

    वेस्टमिंस्टर स्कूल लगभग 500 साल पुराना है और ब्रिटेन की परंपरा का अभिन्न अंग है। यहां के बच्चे इस समारोह में राजा एवं रानी का अभिनंदन करने के लिए सन 1540 से आमंत्रित होते रहे हैं। इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि छात्राएं इस समारोह में भाग ले रही हैं। इरा के अनुसार यह बदलते समय और बदलती परंपरा का प्रतीक है।

    इरा की उपलब्धि से गांंव के लोग गौरवान्वित

    इरा ने बताया कि किंग्स स्कालर का राज्याभिषेक में हिस्सा लेना परंपरा का प्रतीक है, लेकिन लड़कियों का इस परंपरा में सम्मिलित होना बदलते समय और परंपरा के आधुनिकीकरण का सूचक है। इरा की इस उपलब्धि पर उसके दादा शशिधर दुबे, पिता समीर दुबे, माता ऋतु दुबे, बड़े पापा एसपी दुबे सहित पूरा परिवार और बंदनवार गांव के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।