महागामा में इको पार्क का उद्घाटन, छात्राओं के बीच साइकिल वितरण
महागामा में इको पार्क का उद्घाटन छात्राओं के बीच साइकिल वितरण ...और पढ़ें

महागामा में इको पार्क का उद्घाटन, छात्राओं के बीच साइकिल वितरण
संस, महागामा (गोड्डा) : ईसीएल की राजमहल परियोजना की ओर से महागामा प्रखंड मुख्यालय के उर्जा नगर में नवनिर्मित इको पार्क का उद्घाटन शनिवार को शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा पुष्पिता पांडा की ओर से विधिवत रूप से किया गया। इस दौरान पार्क में निर्मित संरचनाओं का अवलोकन भी किया गया। संकतोड़िया से आईं महिला मंडल की सभी सदस्यों ने पार्क में पौधाराेपण किय गया। साथ ही तालझारी गांव की सात स्कूली छात्राओं के बीच निश्शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। ऊर्जा नगर में पार्क के उद्घाटन के बाद पार्क में आसपास के लोगों को बैठने के लिए एक सुविधाजनक जगह मिली है। पार्क में बैठने व घूमने के लिए पर्याप्त इंतजाम किया गया है। यह ईसीएल की महत्वकांक्षी योजना थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।