Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व विधायक प्रशांत मंडल के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 31 May 2022 07:35 PM (IST)

    पूर्व विधायक प्रशांत कुमार के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

    Hero Image
    पूर्व विधायक प्रशांत मंडल के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

    पूर्व विधायक प्रशांत मंडल के आकस्मिक निधन से शोक की लहर

    संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट (गोड्डा ): पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार के असामयिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार की रात तकरीबन दस बजे जैसे ही इंटरनेट मीडिया पर यह खबर वायरल हुई तो लोगों को विश्वास ही नहीं हो पा रहा था कि उनकी मौत हो गई है। कोई कह रहा था आज सुबह बात हुई है कोई कह रहा था दोपहर में बात हुई है। ऐसे में आमलोगों को यह खबर बिल्कुल अविश्वसनीय लग रही थी। काफी संख्या में लोग उनके पोड़ैयाहाट आवास में इस खबर की सत्यता को लेकर पहुंचना शुरू हो गया था। बाद में देर रात उनके पुत्र शिवम मंडल की पुष्टि के बाद यह तय हो गया कि प्रशांत मंडल अब इस दुनिया में नहीं रहे। प्रशांत मंडल पर्यावरण प्रेमी और गांधीवादी विचारधारा के अगुवा नेताओं में शामिल रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके प्रशांत मंडल के आकस्मिक निधन के बाद मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर रांची से विधानसभा एवं प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद दोपहर बाद बजे गोड्डा जिला के लिए रवाना हो गया है । इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले देवघर से होते हुए पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के दुमका जिला अंतर्गत सरैयाहाट एवं कोठिया, हंसडीहा होते हुए रात तकरीबन 11 बजे पोड़ैयाहाट पहुंचने की संभावना है। विधायक प्रशांत कुमार के छोटे भाई प्रणब कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह पार्थिव शरीर विधानसभा क्षेत्र के तालझारी, देवडांड़, पंदाहा,लक्ष्मी के बाद भाजपा कार्यालय गोड्डा में पहुंचेगा जिसके बाद अंतिम दर्शन के बाद मोतिया होते हुए पैतृक गांव बक्सरा में अंत्येष्टि कार्यक्रम होगा।

    पैतृक गांव बकसरा में छाया मातमी सन्नाटा : विधायक प्रशांत कुमार अपने पैतृक गांव बक्सरा से सदैव जुड़े रहे। उनका अपने पैतृक गांव मिट्टी से विशेष जुड़ाव था। सप्ताह में 2 दिन अपना पैतृक गांव अवश्य जाते थे। उन्होंने कई बगीचे लगाए हैं। स्कूल खुले हुए हैं। वे अपने गांव के प्रधान भी थे। गांव के लोगों के दिलों में उनके लिए विशेष स्थान था गांव के लोग उन्हें राजनीतिक संत के रूप में मांगते थे। वहां के युवा मुखिया हेमंत कुमार के अतिरिक्त कुंदन कुमार ने बताया कि बक्सरा के मिट्टी में दो बड़े कोहिनूर ने जन्म लिया जिसके कर्म क्षेत्र पटना रांची से दिल्ली तक इस गांव की ही नहीं बल्कि इलाके की राष्ट्रीय मानचित्र पर हम सब को मिला है। बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सांसद जगदीश नारायण मंडल के बाद राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में बक्सरा का मान सम्मान की रक्षा और इलाके की पहचान बनाए रखने के लिए प्रशांत मंडल ने अपनी पहचान साफ-सुथरी छवि गांधीवादी के रूप में लोगों के बीच पेश किया है। आज एक एक के बाद दूसरे कोहिनूर का बक्सरा से अलविदा कहना हम सब के लिए अत्यंत दुख की घड़ी में हम लोग अपने अभिभावक, नेता, बेटा व भाई को खोकर काफी मर्माहत हैं ।

    तीन बार पोड़ैयाहाट विधानसभा का कर चुके हैं प्रतिनिधित्व : प्रशांत मंडल वर्ष 1991 में पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर विधायक बने थे। इसमें तीन बार क्षेत्र के विधायक रहे। वर्ष 2003 में उपचुनाव जीतकर झारखंड विधानसभा में परचम लहराया था। विधायक प्रशांत कुमार छात्र जीवन से ही राजनीति में थे। पढ़ाई समाप्त करने के बाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुट गए और झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।आंदोलन के दौरान वह कई बार जेल भी गए। इसके अतिरिक्त उन्होंने पत्रकारिता में भी अहम भूमिका निभाई। वे सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय में गांधियन विचारधारा में कई वर्षों तक व्याख्याता भी रहे। प्रकृति से भी इनका काफी लगाव रहा है। पर्यावरण को लेकर उन्होंने गत वर्ष भी हजारों फलदार पौधे मुफ्त में लोगों के बीच वितरण किए थे।

    शोक संवेदनाओं का तांता : पूर्व विधायक के निधन की खबर सुनने के बाद जिले में शोक संवेदनाओं का तांता लग गया है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनके शव को श्रद्धांजलि दी। वहीं पोड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव, महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, गोड्डा विधायक अमित मंडल, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र महतो आदि ने मेडिका अस्पताल जाकर उनकी विधवा ममता मंडल, पुत्र शिवम आदि को ढांढ़स बंधाया। इधर जिले में भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रशांत मंडल के निधन पर शोक जताया है। इसमें भाजपा नेता अजित कुमार सिंह, राजेश झा, बिमंत साह, राजीव मेहता, देवेंद्र सिंह, गजाधर सिंह, डब्लू भगत, झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल, घनश्याम यादव, जिला परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष निरंजन पोद्दार, पूर्व विधायक अशोक कुमार, चमकलाल मंडल, सच्चिदानंद सिन्हा, प्रियांशु राज, आजसू नेता दीपक मंडल, संजीव कुमार महतो, सनोज मंडल, शेखर मंडल, जिला परिषद सदस्य राघवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।