विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड से धीरे-धीरे खत्म होगा शराब का कारोबारः सीएम

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 24 Aug 2017 10:01 AM (IST)

सीएम ने कहा कि झारखंड की धरती से कोई भी अवैध कारोबार नहीं चलेगा।

झारखंड से धीरे-धीरे खत्म होगा शराब का कारोबारः सीएम
झारखंड से धीरे-धीरे खत्म होगा शराब का कारोबारः सीएम

जागरण संवाददाता, गोड्डा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में भी धीरे-धीरे समय के साथ शराब कारोबार खत्म होगा। अभी धड़ल्ले से बिक्री पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का नतीजा यह हुआ कि अवैध शराब की बिक्री बढ़ गई। लेकिन यहां सब कुछ सिस्टमेटिक है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती से कोई भी अवैध कारोबार नहीं चलेगा चाहे वह पत्थर, बालू, लकड़ी का अवैध धंधा हो या फिर पशुतस्करी का। इस मामले में सरकार पूरी तरह सख्त है। पशु तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री गोड्डा कॉलेज के सभाभवन में कार्यकर्ताओं के साथ मंच से नीचे बैठकर संवाद कर रहे थे। सीएम ने कहा कि यहां अवैध कारोबार को संरक्षण देने में कुछ विपक्ष के लोग शामिल रहे हैं, और जब सरकारी ने सख्ती दिखाई है तो दुष्प्रचार कर रहे हैं यह बात कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं।

संतालपरगना के विकास में बिचौलिया और कुछ भ्रष्ट अफसर बाधक बने हुए हैं। यहां से बिचौलिया प्रथा और माफियागिरी का खात्मा जरूरी है। सरकार संतालपरगना के विकास के प्रति गंभीर है। कहा कि जल, जमीन व जंगल को लेकर सरकार गंभीर है। इस मामले में कोई समझौता नहीं होगा।

कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने साहिबगंज में इतना लीज पत्थर का दिया कि अब पहाड़ का पहाड़ साफ हो रहा है। यह काम वर्तमान सरकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अभी तीन तलाक पर फैसला आया है। लंबे समय से यह मामला लंबित था। इससे अल्पसंख्यक समाज की महिला को अधिकार मिला है इस बात को भी कार्यकर्ता समझाएं।

यह भी पढ़ेंः मायके से नहीं लौटना चाहती थी पत्नी, पति ने कर दी हत्या

यह भी पढ़ेंः चारा घोटाला, आज सीबीआइ कोर्ट में उपस्थित होंगे लालू यादव


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।