विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोड्डा से सुल्तानगंज जाना हुआ आसान, रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन; रूट, टाइम और कोच की पूरी डिटेल

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:56 PM (IST)

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने गोड्डा और सुल्तानगंज के बीच 12 व 13 नवंबर ...और पढ़ें

गोड्डा से सुल्तानगंज जाना हुआ आसान, रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

गोड्डा से सुल्तानगंज जाना हुआ आसान, रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. छठ महापर्व के लिए गोड्डा-सुल्तानगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी।

  2. 12 और 13 नवंबर को दोनों दिशाओं में परिचालन होगा।

  3. ट्रेन में 12 कोच, सभी स्टेशनों पर ठहराव होगा।

जागरण संवाददाता, गोड्डा। छठ महापर्व (Chhath Puja 2026) पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने गोड्डा और सुल्तानगंज के बीच 12 और 13 नवंबर को स्पेशल ट्रेन (Godda To Sultanganj Special Train) चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन दोनों दिशाओं में परिचालित होगी। इससे गोड्डा, हंसडीहा और भागलपुर के रास्ते सुल्तानगंज जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

ट्रेन का रूट और शेड्यूल

डीआरएम के आदेश पर सहायक परिचालन प्रबंधक एसके सोरेन ने समय सारिणी जारी की है। ट्रेन संख्या 03456 गोड्डा से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर 6:25 बजे हंसडीहा पहुंचेगी।

यहां से सुबह 6:55 बजे चलकर 9:50 बजे भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर से 10 बजे रवाना होकर 10:45 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03455 सुल्तानगंज से दोपहर 13:00 बजे रवाना होगी और 13:50 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

यहां से 14:00 बजे चलकर 16:20 बजे हंसडीहा पहुंचेगी। हंसडीहा से 16:50 बजे रवाना होकर शाम 17:50 बजे गोड्डा पहुंचेगी।

ट्रेन में कुल 12 कोच होंगे। इनमें 10 सामान्य श्रेणी के और दो एसएलआर कोच शामिल हैं। दोनों दिशाओं में गोड्डा और सुल्तानगंज के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव होगा।

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! पटना-रांची जनशताब्दी और ब्लैक डायमंड समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के बदलेंगे नंबर

यह भी पढ़ें- Indian Railway Update: ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का किराया घटा, जनशताब्दी की बुकिंग नए नंबर के कारण बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।