रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! पटना-रांची जनशताब्दी और ब्लैक डायमंड समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के बदलेंगे नंबर
रेलवे ने परिचालन सुविधा के लिए जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। इसमें ...और पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट
HighLights
जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलेंगे।
पटना-रांची जनशताब्दी और ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस भी शामिल।
यात्रियों को नए ट्रेन नंबरों का ध्यान रखने की अपील।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। रेलवे ने परिचालनिक सुगमता के मद्देनजर जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन नए नंबरों से करने का निर्णय लिया है। इसमें कोडरमा होकर गुजरने वाली पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है।
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चन्द्र की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, धनबाद रेल मंडल की दो जोड़ी ट्रेनों के नंबर भी बदले जाएंगे।
ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का नंबर बदल जाएगा
हावड़ा-धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का नंबर एक जनवरी 2027 से बदल जाएगा। ट्रेन संख्या 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस अब 13387 तथा ट्रेन संख्या 22388 धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस अब 13388 नंबर से चलेगी।
इसी तरह पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस भी नए नंबर से परिचालित होगी। ट्रेन संख्या 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस अब 13265 तथा ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस अब 13266 नंबर से चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग, आरक्षण और ट्रेन संबंधी जानकारी प्राप्त करते समय एक जनवरी 2027 से नए ट्रेन नंबरों का ध्यान रखें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें- 11 नवंबर से कोडरमा होकर चलेगी धनबाद- रक्सौल स्पेशल ट्रेन, छठ महापर्व पर यात्रियों को राहत