विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Railway Update: ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का किराया घटा, जनशताब्दी की बुकिंग नए नंबर के कारण बंद

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:37 AM (IST)

Dhanbad Rail Division: ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का किराया नए साल से कम हो जाएगा, जिससे यात्रियों को धनबाद से हावड़ा और आसनसोल तक की यात्रा सस्ती पड़ेगी।

रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से हावड़ा के बीच चलने वाली ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस नये साल से सस्ते में सफर कराएगी। सुपरफास्ट के बदले एक्सप्रेस बन कर चलने वाली ट्रेन के समय में कोई फेरबदल नहीं होग, पर किराया कम हो जाएगा।

धनबाद से हावड़ा पहुंचने के लिए सेकंड सीटिंग में 15 रुपये तो एसी चेयर कार के यात्री को 45 रुपये कम चुकाना होगा। धनबाद से आसनसोल के लिए सेकंड सीटिंग में 15 रुपये तो एसी चेयर कार का किराया 50 रुपये कम वसूला जाएगा।

ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस के साथ रांची-पटना जनशताब्दी, पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, टाटा-कटिहार एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें नये साल से परिवर्तित नंबर से चलेंगी। रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में 31 दिसंबर के बाद से दोनों ओर से टिकटों की बुकिंग बंद है।

एक जनवरी से नये नंबर के साथ चलने वाली ट्रेन के लिए टिकट बुक नहीं हो रहा है। पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम-पीआरएस में नये नंबर के फीड होने के बाद बुकिंग शुरू होने की संभावना है।

वर्तमान व नया किराया

धनबाद-हावड़ा
सेकंड सीटिंग - 140 रु - 125 रु
एसी चेयर कार - 480 रु - 435 रु
धनबाद-आसनसोल
सेकंड सीटिंग - 70 रु - 55 रु
एसी चेयर कार - 320 रु - 270 रु

ट्रेन - वर्तमान नंबर - नया नंबर

धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस - 22388 - 13388
हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस - 22387 - 13387
रांची-पटना जन शाब्दी एक्सप्रेस - 12366 - 13266
पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस - 12365 - 13265

यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस के लिए 15 नवंबर से शीतकालीन वर्दी अनिवार्य, 10 मार्च 2027 तक लागू रहेगा आदेश

यह भी पढ़ें- धनबाद-रक्सौल छठ स्पेशल ट्रेन को मंजूरी, पटना तक सफर के लिए चुकाना होगा दोगुना किराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।