झारखंड पुलिस के लिए 15 नवंबर से शीतकालीन वर्दी अनिवार्य, 10 मार्च 2027 तक लागू रहेगा आदेश
Jharkhand Police: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 15 नवंबर 2026 से 10 मार्च 2027 तक सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के ...और पढ़ें

झारखंड पुलिस की शीतकालीन वर्दी।
जागरण संवाददाता, धनबाद। मौसम में बदलाव और शरद ऋतु के आगमन को देखते हुए झारखंड पुलिस में शीतकालीन वर्दी लागू करने का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत 15 नवंबर 2026 से 10 मार्च 2027 तक सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी बंद आस्तीन वाली वर्दी धारण करेंगे।
इस संबंध में पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड के निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजन रांची ने आदेश जारी किया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देश के आलोक में जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट के पुलिस उपमहानिरीक्षक सह प्राचार्य ने भी आठ नवंबर को आदेश जारी किया है।
इसमें स्कूल में पदस्थापित और प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को निर्धारित अवधि तक शीतकालीन वर्दी पहनने का निर्देश दिया गया है।
आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों, शाखा प्रभारियों और कंपनी समादेशक को भेजकर इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें- धनबाद-रक्सौल छठ स्पेशल ट्रेन को मंजूरी, पटना तक सफर के लिए चुकाना होगा दोगुना किराया
यह भी पढ़ें- कहीं टेंट में मनी दिवाली, कहीं महिलाओं का जश्न, तो कहीं बच्चों की तरह पटाखे फोड़ते दिखे IAS-IPS