विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं टेंट में मनी दिवाली, कहीं महिलाओं का जश्न, तो कहीं बच्चों की तरह पटाखे फोड़ते दिखे IAS-IPS

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:26 PM (GMT+05:30)

Jharkhand Diwali: इस दीपावली नारी शक्ति ने अपने-अपने अंदाज में पर्व मनाया, जिसमें संघर्ष से लेकर उल्लास तक के रंग ...और पढ़ें

झारखंड में दिवाली पर संघर्ष से उत्सव तक दिखे रोशनी के अलग-अलग रंग।

झारखंड में दिवाली पर संघर्ष से उत्सव तक दिखे रोशनी के अलग-अलग रंग।

HighLights

  1. डीसी-एसएसपी बच्चों की तरह पटाखे चलाते दिखे

  2. नेत्री अंबा प्रसाद ने टेंट में मनाई दीपावली

  3. धनबाद में महिलाओं ने मिलकर मनाया सामूहिक उत्सव

डिजिटल डेस्क, धनबाद। Jharkhand Celebrates Diwali in Different Styles: झारखंड की राजधानी रांची से लेकर धनबाद तक दीपावली इस बार केवल घरों की रोशनी तक सीमित नहीं रही, बल्कि नारी शक्ति और प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलग-अलग अंदाज में भी पर्व की खुशियां देखने को मिलीं।

कहीं दीपों के संग उत्सव मनाया गया, तो कहीं संघर्ष के बीच दीपावली की खुशियां साझा की गईं। अपनों के साथ और नए उत्साह के संग मनाए गए इस पर्व में महिलाओं की भूमिका और उनके जज्बे की खास झलक देखने को मिली।

चार अलग-अलग तस्वीरों और चार अलग-अलग अंदाज के माध्यम से दीपावली का एक ही संदेश सामने आया कि नारी जहां है, वहीं रोशनी है। इस बाबत धनबाद के समाजसेवी अनिल पांडेय ने फेसबुक पर पोस्ट साझा की है।

पांचवीं तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो की है। इसमें धनबाद के डीसी (IAS) आदित्य रंजन और एसएसपी (IPS) प्रभात कुमार का दीपावली मनाने का अपना खास अंदाज देखने को मिल रहा है।

जब इंसान बड़ा हो जाता है, तो उसके भीतर का बचपन कितना जीवंत रहता है, यह वीडियो बता रहा है। दोनों अधिकारी बच्चों की तरह जमीन पर बैठकर मिरचइया पटाखे चलाते नजर आ रहे हैं।

एक नेत्री की दीपावली

कांग्रेस नेत्री एवं झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने इस बार दीपावली को विशेष अंदाज में मनाया। दीपों के संग पर्व मनाते हुए उन्होंने उत्सव की खुशियों को साझा किया। उनकी दीपावली में परंपरा, उल्लास और रोशनी का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

विधायक निवास से बाहर टेंट में मनी दीपावली

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद की दीपावली का अंदाज कुछ अलग रहा। दीपावली के दिन उन्हें रांची में विधायक निवास से बाहर कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपने गेट के बाहर लगे टेंट में रात गुजारी और वहीं दीपावली मनाई। इस घटनाक्रम ने पर्व के दौरान संघर्ष और परिस्थितियों के बीच उत्सव मनाने की तस्वीर पेश की।

मेरे ब्लॉक की महिलाओं के संग दीपावली

धनबाद के कोलाकुसमा निवासी समाज सेवी अनिल पांडेय ने लिखा है-वास्तु विहार में दीपावली के उत्सव में महिलाओं की भागीदारी का एक खास अंदाज भी देखने को मिला।

इस आयोजन की विशेषता यह रही कि इसमें 25 से 70 वर्ष तक की महिलाएं शामिल थीं। उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर खड़ी महिलाओं ने एक साथ दीपावली मनाकर उत्सव को खास बनाया। इस आयोजन में महिलाओं की सहभागिता और आपसी जुड़ाव की झलक देखने को मिली।

दिल्ली की दीपावली : रोशनी और जश्न का नया अंदाज

पत्रकार-सह-उद्यमी प्रीति पूजा की दीपावली पार्टी का अंदाज भी खास रहा। दिल्ली में आयोजित इस उत्सव को रोशनी और जश्न के नए अंदाज के रूप में प्रस्तुत किया गया। पारंपरिक पर्व को आधुनिक उत्सव के रंग में ढालते हुए खुशियों का माहौल बनाया गया।

इन चारों अंदाजों में दीपावली के अलग-अलग रंग नजर आए। कहीं परंपरा थी, कहीं संघर्ष, कहीं महिलाओं का सामूहिक उत्सव और कहीं आधुनिकता के साथ जश्न। इन सभी के बीच एक संदेश समान रहा—नारी शक्ति ही समाज में रोशनी, उत्साह और सकारात्मकता की पहचान है।

यह भी पढ़ें- DHFL में फंसे CMPFO के 727 करोड़, 16 बार फाइल भेजने के बाद भी नहीं निकली रकम; CBI जांच शुरू

यह भी पढ़ें- कैंसर की दवाओं की कीमतों में भारी गिरावट, धनबाद के हजारों मरीजों को मिली राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।