विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैंसर की दवाओं की कीमतों में भारी गिरावट, धनबाद के हजारों मरीजों को मिली राहत

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:13 PM (GMT+05:30)

Cancer Medicine Prices: राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने 1058 से अधिक कैंसर दवाओं की कीमतें 20% से 90% ...और पढ़ें

कैंसर की दवाओं की कीमतों में 90 प्रतिशत तक कमी। (सांकेतिक फोटो)

कैंसर की दवाओं की कीमतों में 90 प्रतिशत तक कमी। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. NPPA ने 1058 से अधिक कैंसर दवाओं की कीमतें घटाईं।

  2. दवाओं की कीमत में 20% से 90% तक की कमी।

  3. धनबाद के 26 हजार कैंसर मरीजों को सीधा फायदा।

डा. मोहन, धनबाद। कैंसर की महंगी दवा मरीज के लिए सबसे बड़ी परेशानी का करण रहती थी, लेकिन अब राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के निर्देश के बाद दवा कंपनियों ने कैंसर के लगभग 1058 से ज्यादा दवा की कीमत काम कर दी है। इसका सीधा फायदा अब धनबाद के मरीजों को भी मिल पाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार धनबाद में 26 हजार के आसपास कैंसर के मरीज हैं। अब मरीजों को 20 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक कम दर पर दवा मिल पाएगी। धनबाद के ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद देशभर में दवा की कीमत में काफी कमी आई है। इससे वैसे गरीब मरीज को काफी राहत मिलेगी, जो महंगी दवा खरीद रहे थे।

माउथ कैंसर के सबसे ज्यादा मरीज धनबाद में

स्वास्थ्य विभाग की माने तो धनबाद में कैंसर में सबसे ज्यादा माउथ कैंसर के मरीज हैं। कैंसर के मरीजों में माउथ कैंसर के मरीजों की संख्या लगभग 70 प्रतिशत है। इसके बाद सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर है। माउथ कैंसर में सबसे ज्यादा वैसे मरीज है जो गुटखा, पान मसाला और तंबाकू का लगातार सेवन करते हैं।

पैल्बोप्रो 40 हज़ार से पहुंची 2700 रुपए

स्तन कैंसर के मरीजों को पैल्बोप्रो कैप्सूल पैक की दवा सबसे ज्यादा लिखी जाती है। बताया जाता है कि बाजार में इसकी कीमत 40 हजार है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के निर्देश के बाद इसकी कीमत अब 2700 रुपए हो गई है। 90 प्रतिशत से ज्यादा इस दवा में कमी आई है। इसी तरह कई अन्य कैंसर की दावों में भी भारी कमी की गई है।

यह भी पढ़ें- धनबाद के भंडारडीह में संदिग्ध परिस्थिति में पति की मौत, पत्नी और बच्ची बेहोश

यह भी पढ़ें- Dhanbad Diwali Pollution: पहले से ही खराब थी हवा, आतिशबाजी ने बनाया और खतरनाक; AQI 337 के पार

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के निर्देश के बाद कैंसर की दवाइयों में भारी कमी आई है। निर्देश के बाद घटी हुई कीमत लागू कर दी गई है।

-

राजेश कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर, धनबाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।