कैसे होगी कचरा पेटी की सुरक्षा
...और पढ़ें

गोड्डा निज संवाददाता : नगर पंचायत शहर को साफ-सुथरा करने का लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए कुल 110 कूड़ा दान की खरीदारी हुई है। जिन्हें प्रत्येक वार्ड में जगह-जगह लगाये जा रहे हैं। इसके अलावा सड़क किनारे छोटे कूड़ादान लगाये गये हैं जिसमें राहगीरों द्वारा सड़क पर गिराये कचरे को पेटी में डाला जा सके। कुल मिलाकर कही जाय तो नगर पंचायत शहर को पेरिस बनाने की राह पर चल पड़ी है। स्थानीय लोगों की मानें तो प्लास्टिक के बने कूड़ा दान सुरक्षित रख पाना नगर पंचायत के बूते की बाहर की बात है। पूर्व में लगाये गये कई क्विंटल वजन वाले लोहे का कूड़ा दान चोरों की भेंट चढ़ चुकी है। ऐसे में प्लास्टिक के बने कूड़ा दान कब तक शहर किनारे सुरक्षित रह पायेगा, यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। वार्ड नं.12 के पार्षद शंभू राय ने बताया कि कूड़ा दान लगाना वार्ड में टेढ़ी खीर बन चुकी है। कोई भी कूड़ा दान को सुरक्षित रखने के जिम्मेवारी लेना नही चाहते हैं और न ही घर के सामने रखने देते हैं। बताया कि खाली जगह पर लगाये गये कूड़ा दान कभी भी चोरी हो सकती है। वहीं दिनेश पंडित, पंकज पंडित, मोहनलाल आदि ने बताया कि सरकारी बस डिपो के समीप दो छोटे कूड़े दान लगाये गये हैं, जिनकी चोरी कभी भी हो सकती है। महानगर की तर्ज पर शहर में लगाये गये कूडा दान का कोई औचित्य ही नहीं है। सड़क किनारे बडे़ कूड़ा दान में तो लोग कचरा नहीं डालते ो इस छोटी कचरा पेटी में कचरा फेकने की फुर्सत ही कहा होगी। मुख्य चौक पर लगे कूड़ादान का छोड़ लोग नीचे ही कचरा फेक रहे हैं। ऐसे में नगर पंचायत द्वारा उठाये गये इस कदम से लोगों का भला होने वाला नहीं है। बताते चले कि नगर पंचायत गठन के पूर्व शहर में लोहे की बीस कचरा पेटी लगायी गयी थी। लेकिन धीरे-धीरे कई कचरा पेटी चोरों के भेंट चढ़ गयी। इस बार उसकी जगह छोटे व हल्की कचरा पेटी लगायी जा रही है। देखने वाली बात यह है कि आखिर यह कूड़ा दान लोगों का कब तक साथ निभाता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।