Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूड़ी जाति का इतिहास गौरवपूर्ण : विधायक

    By Edited By:
    Updated: Mon, 26 Sep 2016 06:11 PM (IST)

    फोटो- 26 जीओडी 16 -सूड़ी समाज का हुआ सम्मेलन संवाद सूत्र, गोड्डा : शहर के गोढ़ी स्थित वृंदाव

    फोटो- 26 जीओडी 16

    -सूड़ी समाज का हुआ सम्मेलन

    संवाद सूत्र, गोड्डा : शहर के गोढ़ी स्थित वृंदावन सभागार में रविवार की शाम सूड़ी समाज का सम्मेलन हुआ। इसमें जिले के अलावा दुमका से आये लोगों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी नंदकिशोर मांझी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अमित कुमार मंडल ने कहा कि सूड़ी जाति का इतिहास बहुत ही प्राचीन और गौरवपूर्ण है। इस जाति का मुख्य पेशा व्यवसाय है। कहा कि इस जाति के हजारों परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपने बच्चों को उच्च शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं। इसके चलते वे मुख्यधारा से दूर हो रहे हैं। कहा कि सभी का प्रयास हो कि जाति के लोगों का शैक्षिक, सामाजिक, व्यवसायिक एवं आध्यात्मिक विकास हो। पूर्व विधायक प्रशांत कुमार, प्रो. प्रेमनंदन मंडल, राजेश मंडल, प्रो. ¨बदु मंडल, परीक्षित मंडल आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त रखे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश मंडल ने किया। मौके पर दुमका सूड़ी समाज के जिलाध्यक्ष हरदेव मंडल के निर्देशन में समाज की तदर्थ समिति गठित की गयी। इसमें अध्यक्ष में जितेन्द्र मंडल उर्फ गुड्डू मंडल, उपाध्यक्ष राहुल मंडल व शिवशंकर मंडल, सचिव नारायण मंडल, संयुक्त सचिव मिहिर मंडल व राहुल मंडल, प्रवक्ता ओमप्रकाश मंडल व शेखर मंडल, कोषाध्यक्ष मंदारेश्वर मंडल, अंकेक्षक शिवशंकर प्रसाद बनाए गए। संरक्षक मंडल में विधायक अमित कुमार मंडल, पूर्व विधायक प्रशांत कुमार, प्रो. प्रेमनंदन मंडल, राजेश मंडल व प्रो. ¨बदु मंडल शामिल किए गए। मंच संचालन गुड्डू मंडल ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner