विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थाना दिवस पर बेंगाबाद में दो मामलों का निष्पादन

By JagranEdited By:
Published: Fri, 29 Jul 2022 06:50 PM (IST)

बेंगाबाद में थाना दिवस का आयोजन

थाना दिवस पर बेंगाबाद में दो मामलों का निष्पादन
थाना दिवस पर बेंगाबाद में दो मामलों का निष्पादन

थाना दिवस पर बेंगाबाद में दो मामलों का निष्पादन

संस, बेंगाबाद (गिरिडीह) : बेंगाबाद थाना में शुक्रवार को थाना दिवस मना। मौके पर जमीन विवाद से संबंधित दो आवेदन प्राप्त हुए। सीओ केके मरांडी व थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की उपस्थिति में दोनों आवेदनों के पक्ष और विपक्ष से बात कर और आवश्यक कागजातों की जांच के बाद दोनों मामलों का निष्पादन किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन अगस्त को थाना दिवस मनेगा। बता दें कि थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर बराबर हिंसक टकराव की घटनाएं घटती रहती हैं। पूर्व में जमीन विवाद में कई जान भी गई है। थाना दिवस विवादों के निपटारे में कारगर साबित हो रहा था, लेकिन कोरोना को लेकर इसका आयोजन नहीं हो रहा था। शुक्रवार से पुन: इसका आयोजन शुरू होने से लोगों में हर्ष है। मौके पर फरियादियों के अलावा राजस्व कर्मचारी व थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।