राजनीति में सहभागिता बढ़ाएगा कुशवाहा समाज
संवाद सहयोगी सरिया (गिरिडीह) शनिवार को सरिया के बगोडीह मोड़ पर झारखंड कुशवाह

संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह) : शनिवार को सरिया के बगोडीह मोड़ पर झारखंड कुशवाहा महासभा के तीसरे राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता, पूर्व विधायक बटेश्वर मेहता व जयप्रकाश वर्मा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा समेत कई नेता उपस्थित थे। बताया गया कि वर्तमान में हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, बोकारो, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, कोडरमा, जमशेदपुर, गढ़वा, डालटेनगंज, लोहरदगा, धनबाद आदि इलाकों में संगठन की जिला स्तरीय कमेटी का विस्तार किया गया है। झारखंड कुशवाहा महासभा के संरक्षक भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि झारखंड में अच्छी खासी आबादी होने के बाद भी राजनीतिक क्षेत्रों में हमारी सहभागिता बहुत कम है। प्रशासनिक क्षेत्रों में हमारे समाज के लोगों का वर्चस्व बढ़ा है। समाज के बच्चों को अच्छी व उच्च शिक्षा देना प्राथमिकता होनी चाहिए। मौके पर झारखंड प्रदेश कुशवाहा कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, प्रदेश अध्यक्ष हाकिम महतो, महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, इंद्रमणि देवी, अयोध्या प्रसाद मेहता, एसएन मेहता व राजकिशोर महतो, सचिव उचित महतो, अजय कुमार कुशवाहा, भरत नारायण मेहता व बैजनाथ मेहता, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद, संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती मेहता को बनाया गया।
सलाहकार मंडली में प्रणव वर्मा, नरेश कुमार वर्मा, आरसी मेहता, पूरन महतो, घनश्याम महतो तथा देवचरण दांगी को शामिल किया गया। इस दौरान नशामुक्त समाज का निर्माण करने, बाल विवाह पर रोक लगाने, बेमेल शादियों पर रोक लगाने, दहेज प्रथा पर रोक लगाने, समाज के लोगों की समस्याओं के निराकरण को हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था करने, गांव एवं पंचायत स्तर पर विद्यालय चलाने, पुस्तकालय व वाचनालय आदि की व्यवस्था करने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। झारखंड के कई जिलों से आए जिला अध्यक्षों का अध्यक्षीय भाषण हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुन्ना प्रसाद वर्मा, प्रोफेसर अरुण कुमार, बलदेव महतो, तिलक महतो, सुरेश भारती, बसंत कुमार, संजय सान आदि का सहयोग रहा। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हाकिम महतो ने की एवं संचालन सत्यदेव प्रसाद वर्मा ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।