मोदी महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव
मोदी महिला समिति का सावन महोत्सव आयोजित

मोदी महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव
संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह):सरिया में रविवार को मोदी महिला समाज की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ अतिथियों का स्वागत कर किया गया। बतौर आतिथि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संगीता कुमारी व नगर अध्यक्ष संजय मोदी उपस्थित थे। इसकी शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इसके बाद महिलाओं ने स्वागत गीत, झारखंडी गीत व अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें बैलून प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में कमजोर नहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। आज हम महिलाएं जिस तरह हरे-हरे वस्त्र पहनकर हरियाली फैला रही हैं, उसी प्रकार इस धरती को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण करें और लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। नगर अध्यक्ष ने कहा कि भारत उत्सवों का देश है और यहां सभी त्योहारों को पूरी श्रद्धा और ऊर्जा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने महिलाओं को समाज के संचालन में हरसंभव सहयोग करने की बात कही। इसकी अध्यक्षता पूर्णिमा मोदी ने की और संचालन तारकेश्वर मोदी व सान्या मोदी ने किया। मौके पर महिला समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा मोदी, सचिव नीतू मोदी, कोषाध्यक्ष सुमन मोदी, संरक्षक सुषमा मोदी, किरण बरनवाल, बबली बरनवाल, विनिता मोदी, सुनीता मोदी, पिंकी बरनवाल, रेखा प्रसाद, रुबी बरनवाल, ममता बरनवाल, रानू बाला, मधु बाला, गुड़िया, आरती, गीता, उषा, रीता, पुष्पा व नगर पंचायत सचिव राजेंद्र बरनवाल, अरविंद कुमार, अनिल बरनवाल, देवकुमार मोदी, सुबोध कुमार, अवध किशोर, सोनू मोदी समेत अन्य लोग शामिल थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।