Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माहुरी वैश्य महिला प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 28 Feb 2021 08:48 PM (IST)

    गांडेय(गिरिडीह) माहुरी वैश्य महिला समिति की बैठक रविवार को गांडेय पुराना बाजार के

    Hero Image
    माहुरी वैश्य महिला प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन

    गांडेय(गिरिडीह) : माहुरी वैश्य महिला समिति की बैठक रविवार को गांडेय पुराना बाजार के समीप हुई। इसमें संगठन के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। नई कमेटी में प्रेमलता गुप्ता कुटरियार को अध्यक्ष, जूही गुप्ता व सोनी गुप्ता को उपाध्यक्ष, मीनू कुमारी को सचिव, आरती गुप्ता उप सचिव, अंजना राज संगठन मंत्री, रीमा गुप्ता उप संगठन मंत्री, मनीता कुमारी कोषाध्यक्ष एवं राखी गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया। सभी नवचयनित कमेटी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही सभी को संगठन की मजबूती की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही केंद्रीय महिला समिति की अध्यक्ष पूनम प्रकाश ने कहा कि महिला सभी क्षेत्रों में आगे रहें व बढ़-चढ़कर कार्य करें। कमेटी के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। इससे महिलाओं में झिझक खत्म होगी और वह अपने साथ-साथ समाज को भी आगे बढ़ाने में योगदान देंगी। नव चयनित पदाधिकारी बेहतर कार्य कर समाज के विकास में अपना सहयोग दें। कहा कि यह कमेटी अब अगले तीन वर्षो तक कार्य करेगी। इस दौरान केंद्रीय महिला समिति की सचिव रेणु कुमारी, उप सचिव मीना गुप्ता, उप संगठन मंत्री सुलेखा कंधवे ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष राजकुमार राम कुटरियार, उपाध्यक्ष रतन कुमार गुप्ता, सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता, नवयुवक समिति के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता, सचिव नितेश गुप्ता, अर्चना गुप्ता, कविता गुप्ता, प्रीति गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, कुसुम गुप्ता, सोनम कुमारी, आरती कुमारी, खुशबू गुप्ता, सुरभि गुप्ता, ममता देवी, अंजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें