Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    30 से चलेगा राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 25 Jan 2021 09:09 PM (IST)

    स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2021 राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम तथा पल्स पोलियो के सफल संचालन को लेकर सोमवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई।

    Hero Image
    30 से चलेगा राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम

    संवाद सहयोगी, गिरिडीह : स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2021, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम तथा पल्स पोलियो के सफल संचालन को लेकर सोमवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर आयोजित बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सिद्धार्थ सान्याल ने अभियान को सफल बनाने को ले सभी संबंधित पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि जिलेवासियों को जागरूक व सचेत किया जा सके। उन्होंने कुष्ठ रोग से संबंधित किए जा रहे कार्यों एवं वर्तमान में इलाजरत मरीजों की जानकारी ली। साथ ही, कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों का बेहतर इलाज, रखरखाव व उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर सिविल सर्जन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि जिले में चिह्नित कुष्ठ रोग के मरीजों को सहिया घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी, ताकि जिला को कुष्ठ रोग से मुक्त किया जा सके। साथ ही, 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर से चलाने की बात कही।

    सिविल सर्जन ने 31 जनवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय विशेष पल्स पोलियो अभियान की सभी आवश्यक तैयारियों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर पल्स पोलियो को लेकर धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर लें। पहले दिन 31 जनवरी को बूथ पर एवं एक व दो फरवरी को डोर टू डोर अभियान चलाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इस दौरान अनिवार्य रूप से कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। सभी बूथों पर हैंड सैनिटाइजर एवं मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कहीं।

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान 10 से 20 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत एक से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर, किशोरियों को सहिया एवं शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एलबेंडाजोल की दवा खिलाएंगी।

    बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हुए सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।