विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ मनाने अपने पैतृक घर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, जमुनिया नदी में पत्नी संग दिया अर्घ्य

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:39 PM (GMT+05:30)

MP Chief Secretary Ashok Barnwal छठ महापर्व मनाने अपने पैतृक घर डुमरी, गिरिडीह पहुंचे।

डुमरी में जमुनिया नदी तट पर अपनी पत्नी संग डूबते सूर्य को अर्घ्य देते मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक कुमार वर्णवाल। (फोटो जागरCण)

डुमरी में जमुनिया नदी तट पर अपनी पत्नी संग डूबते सूर्य को अर्घ्य देते मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक कुमार वर्णवाल। (फोटो जागरCण)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक कुमार बर्णवाल डुमरी पहुंचे।

  2. पत्नी नमिता कुमारी संग जमुनिया नदी में दिया अर्घ्य।

  3. मुख्य सचिव बनने के बाद पहली बार पैतृक घर लौटे।

संवाद सहयोगी, डुमरी (गिरिडीह)। MP Chief Secretary Ashok Barnwal: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक कुमार बर्णवाल अपने पैतृक घर झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी पहुंचे। उन्होंने परिजनों के साथ छठ पूजा मनाई।

इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी नमिता कुमारी के साथ डुमरी की जमुनिया नदी में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्य सचिव बनने के बाद पहली बार वह अपने परिवार के साथ पैतृक घर लौटे हैं। उनके आगमन से परिवार में खुशी का माहौल रहा।

अशोक कुमार बर्णवाल गांव से इसरी बाजार करीब 10 बजे पहुंचे। यहां डुमरी के एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, अंचल अधिकारी शशि भूषण वर्मा और निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर अशोक कुमार बर्णवाल ने कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी वह अपने बड़े भाई, मंझले भाई और अन्य परिजनों के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ मनाने घर आए हैं। परिवार के बीच त्योहार मनाने से उन्हें काफी खुशी मिलती है।

बताते चलें कि अशोक कुमार बर्णवाल स्वर्गीय रघुनाथ प्रसाद के तीन पुत्रों में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई और एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद बताते हैं कि तीनों भाइयों में अशोक शुरू से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे हैं।

उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। मुख्य सचिव बनने के बाद पहली बार परिवार के साथ घर लौटने से सभी परिजन काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, IMD ने बताया झारखंड में कब होगा सूर्यास्त और सूर्योदय

यह भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना: गिरिडीह की 4.54 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 2500 रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।