विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना: गिरिडीह की 4.54 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 2500 रुपये

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:27 PM (IST)

Maiyan Samman Yojana: गिरिडीह में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अक्टूबर 2026 की राशि 4.54 लाख महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। (सांकेतिक फोटो)

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत माह अक्टूबर 2026 की सम्मान राशि का भुगतान जिले की कुल 4,54,441 महिलाओं को किया गया। यह राशि लाभुकों के बैंक खाते में प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर दी गई है।

इस मद में कुल एक अरब 13 करोड़ 61 लाख दो हजार 500 रुपये का भुगतान किया गया है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस योजना के माध्यम से जिले की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।

सम्मान राशि का सीधा हस्तांतरण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने, उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग करने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

बताया गया कि गिरिडीह प्रखंड की 40,026, गिरिडीह नगर निगम की 27,278, बेंगाबाद की 28,653, गांडेय की 32,457, जमुआ की 53,316, देवरी की 33,844, तिसरी की 13,494, गावां की 21,292, धनवार प्रखंड की 47,387, धनवार नगर पंचायत की 2,128, बिरनी की 35,208, सरिया की 25,346, सरिया नगर पंचायत की 2,435, बगोदर की 31,749, डुमरी की 41,436 तथा पीरटांड़ प्रखंड की 18,392 लाभुकों को योजना का लाभ प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें- Giridih: डायन-बिसाही के शक में रिश्तों का कत्ल, देवर ने कुल्हाड़ी से वार कर भाभी को मार डाला

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: राज धनवार छठ घाट पर महापर्व की भव्य तैयारी, राजस्थान और वृंदावन की झलक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।