विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja 2026: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, IMD ने बताया झारखंड में कब होगा सूर्यास्त और सूर्योदय

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:41 AM (IST)

Dhanbad Sunset & Sunrise Timings for Arghya: छठ महापर्व के पहले अर्घ्य के लिए झारखंड के 24 जिलों में सूर्यास्त ...और पढ़ें

Dhanbad Sunset & Sunrise Timings: छठ पर अर्घ्य का समय। (एआइ इमेज)

Dhanbad Sunset & Sunrise Timings: छठ पर अर्घ्य का समय। (एआइ इमेज)

HighLights

  1. झारखंड में सूर्यास्त-सूर्योदय में 18-15 मिनट का अंतर दिखेगा।

  2. धनबाद में सूर्यास्त शाम 4:59 बजे, सूर्योदय सुबह 5:59 बजे।

  3. साहिबगंज में सबसे पहले सूर्यास्त, पाकुड़ में सबसे पहले सूर्योदय।

जागरण संवाददाता, धनबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ का आज रविवार को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। हालांकि, छठ पर अस्ताचलगामी और उषा काल के अर्घ्य अर्पण का समय पूरे देश में एक जैसा नहीं होगा। झारखंड के 24 जिलों के बीच सूर्यास्त में 18 मिनट तो सूर्याेदय में 15 मिनट तक अंतर दिखेगा।

मौसम केंद्र रांची ने सभी जिलों के सूर्यास्त व सूर्याेदय का समय जारी कर दिया है। 15 नवंबर को धनबाद में सूर्यास्त शाम 4:59 पर होगा। विदा लेते भगवान भास्कर को उसी समय अर्घ्य अर्पण करेंगे। सोमवार की सुबह 5:59 पर सूर्याेदय होगा।

पड़ोसी जिला गिरिडीह में भी सूर्यास्त शाम 4:59 पर ही होगा। जामताड़ा में दो मिनट पहले और बोकारो दो मिनट बाद होगा। झारखंड में सबसे पहले सूर्यास्त साहिबगंज में होगा। दूसरे दिन सबसे पहले सूर्याेदय पाकुड़ में होगा। गढ़वा में सूर्यास्त और सूर्याेदय दोनों में सबसे अंत में होगा। पहला अर्घ्य देनेवाले राज्य के 24 जिलों में धनबाद व गिरिडीह सातवें नंबर है।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: धनबाद के छठ घाट सज-धजकर तैयार, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू; रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती

खास बातें:

  • झारखंड में सबसे पहले सूर्यास्त साहिबगंज में शाम 4:51 बजे होगा।

  • सबसे पहले सूर्योदय पाकुड़ में सुबह 5:55 बजे होगा।

  • धनबाद और गिरिडीह में सूर्यास्त का समय एक समान शाम 4:59 बजे है।

  • जामताड़ा में धनबाद से दो मिनट पहले सूर्यास्त होगा।

  • बोकारो में धनबाद से दो मिनट बाद सूर्यास्त होगा।

छठ पर्व: झारखंड के जिलों में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

  • Sahibganj: सूर्यास्त शाम 4:51 बजे, सूर्योदय सुबह 5:57 बजे

  • Pakur: सूर्यास्त शाम 4:52 बजे, सूर्योदय सुबह 5:55 बजे

  • Godda: सूर्यास्त शाम 4:54 बजे, सूर्योदय सुबह 5:58 बजे

  • Dumka: सूर्यास्त शाम 4:55 बजे, सूर्योदय सुबह 5:57 बजे

  • Deoghar: सूर्यास्त शाम 4:56 बजे, सूर्योदय सुबह 5:59 बजे

  • Jamtara: सूर्यास्त शाम 4:57 बजे, सूर्योदय सुबह 5:58 बजे

  • Dhanbad: सूर्यास्त शाम 4:59 बजे, सूर्योदय सुबह 5:59 बजे

  • Giridih: सूर्यास्त शाम 4:59 बजे, सूर्योदय सुबह 6:00 बजे

  • Bokaro: सूर्यास्त शाम 5:01 बजे, सूर्योदय सुबह 6:01 बजे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।