विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja 2026: खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू; रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:04 PM (IST)

धनबाद में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साह का माहौल है। खरना अनुष्ठान के साथ व्रतियों का 36 ...और पढ़ें

धनबाद में खरना का प्रसाद करतीं व्रतियां। (फोटो जागरण)

धनबाद में खरना का प्रसाद करतीं व्रतियां। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. खरना अनुष्ठान के साथ छठ का 36 घंटे का व्रत शुरू।

  2. व्रती रविवार शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे।

  3. धनबाद में नदी, तालाब और घरों में घाट तैयार।

डिजिटल डेस्क, धनबाद। Chhath Puja 2026: चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद में उत्साह और उल्लास का माहौल है। महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ खरना का अनुष्ठान किया।

दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को अरवा चावल, दूध और गुड़ से खीर तैयार की गई। पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया और परिवार के सदस्यों व परिचितों के बीच प्रसाद वितरित किया।

खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। अब रविवार की शाम व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।

महापर्व को लेकर शहर के नदी, तालाब और पोखरों में छठ घाटों को तैयार किया गया है। वहीं, कई लोगों ने घरों की छतों और अपार्टमेंट में भी टैंक बनाकर अर्घ्य देने की व्यवस्था की है। बाजारों से लेकर घाटों तक छठ की रौनक देखने को मिल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।