Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचायत चुनाव में संगठन की भूमिका की समीक्षा

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jul 2022 10:28 PM (IST)

    पंचायत चुनाव में संगठन की भूमिका की समीक्षा

    Hero Image
    पंचायत चुनाव में संगठन की भूमिका की समीक्षा

    पंचायत चुनाव में संगठन की भूमिका की समीक्षा

    संस, देवरी (गिरिडीह): बुधवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक थाना मोड़ पर की गई। इसमें हाल में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में संगठन की भूमिका की समीक्षा, वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में संगठन की स्थिति व भूमिका की समीक्षा, सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने पार्टी संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया। प्रत्येक पंचायत का भ्रमण करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की, संचालन सचिव मो. मुजाहिद अंसारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष किशोर वर्मा ने किया। मौके पर पौलूष हांसदा, मंजूर आलम, हाफिज रहमत अंसारी, नवीन मुर्मू, कैलाश यादव, सुरेश यादव, सबदर अली, आरिफ राजा, भुनेश्वर हजरा, धनेश्वर यादव, नरेश हजरा, निजाम अंसारी, कलीम अंसारी, मुंशी हेब्रम, रामकिशुन हजरा, ग्रेबरियल मरांडी, ढेना टुडू, नजाम अंसारी आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें