Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मुखिया ने कराई निजी खर्च से सड़क मरम्मत

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 01 Jul 2022 10:17 PM (IST)

    मुखिया ने कराई निजी खर्च से सड़क की मरम्मत

    Hero Image
    मुखिया ने कराई निजी खर्च से सड़क मरम्मत

    मुखिया ने कराई निजी खर्च से सड़क मरम्मत

    संस, पीरटांड़ (गिरिडीह) : कुड़को के नवनिर्वाचित मुखिया मंटू मुर्मू ने दरियादिली दिखाते हुए शुक्रवार को कुड़को बाजार की सड़क की मरम्मत कराई। यह सड़क वर्षो से जर्जर थी। कुड़को बाजार कभी डुमरी के लोग बाजार करने आते थे। आज यहां के लोग डुमरी व राजगंज बाजार करने जाते हैं। यह कहना कतई अनुचित नहीं होगा कि देश आजाद हुआ, झारखंड अलग हुआ पर दिनों दिन क्षेत्र का विकास होने के बजाय समस्याएं ही घर करती गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुड़को बाजार में हर समय भीड़भाड़ रहती है। कई साल से बाजार की सड़क गड्ढे में तब्दील थी। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित मुखिया मंटू से स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मति कराने की मांग की। इसपर मुखिया ने जेसीबी और ट्रैक्टर आदि लगाकर गुरुवार को मिट्टी व पत्थर का चूर्ण आदि डलवाया और सड़क को आवागमन के काबिल बनाया। मौके पर विजय ठाकुर, सीताराम महतो, भगवान दास राम, अजीत राम, चेतलाल महतो, लक्ष्मण ठाकुर, दिगंबर महतो, हेमलाल महतो, सुभाष पांडेय, दिनेश पांडेय, गोविंद राम आदि मौजूद थे।