विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड पर 8 और 23 नवंबर को नहीं चलेंगी ट्रेनें, पूर्व रेलवे ने बताई वजह

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:54 AM (IST)

Eastern Railway News: मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड पर नवंबर माह में दो दिन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। यह निर्णय मधुपुर ...और पढ़ें

गिरिडीह रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)

गिरिडीह रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड पर नवंबर माह में दो दिन पैसेंजर ट्रेन नहीं दौड़ेगी। रेल प्रबंधन की ओर से आठ व 23 नवंबर को पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रद किया गया है।

यह कदम मधुपुर बाईपास परियोजना के अंतर्गत पुल संख्या 6ए के बाक्स पुशिंग कार्य के लिए आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे के मधुपुर-गिरिडीह रेलखंड में मधुपुर व जगदीशपुर स्टेशनों के बीच पांच, आठ, 23 व 26 नवंबर को यातायात व विद्युत ब्लाक लिया जाएगा।

इसे लेकर पैसेंजर ट्रेन केवल आठ नवंबर यानि रविवार व 23 नवंबर यानि सोमवार को ट्रेन संख्या 53515 मधुपुर-गिरिडीह व 53516 गिरिडीह-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन रद रहेगा। उक्त दोनों ट्रेनें पांच नवंबर व 26 नवंबर को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार परिचालित होगी।

बशर्ते परिचालन संबंधी अन्य किसी प्रकार की कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। रेल प्रबंधन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना उपर्युक्त ट्रेन परिचालन संबंधी बदलावों को ध्यान में रखते हुए बनाएं। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रबंधन को खेद है।

यह भी पढ़ें- कोलकाता-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन का मार्ग बदला, धनबाद के यात्रियों को झटका

यह भी पढ़ें- नए साल से सस्ता होगा ब्लैक डायमंड और रांची-पटना जनशताब्दी का सफर, हटेगा सुपरफास्ट टैग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।