Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जमीन के लिए बहाया अपनों का खून

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 14 Apr 2022 09:59 PM (IST)

    मुफस्सिल थाना क्षेत्र के द्वारपहरी गांव के सियाटांड़ टोला में

    Hero Image
    जमीन के लिए बहाया अपनों का खून

    जमीन के लिए बहाया अपनों का खून

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के द्वारपहरी गांव के सियाटांड़ टोला में जमीन के चंद टुकड़े के लिए अपनों ने अपनों का खून बहा दिया। दोनों तरफ से हुई जमकर मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में एक पक्ष से भुवनेश्वर साव व भागीरथ साव जबकि दूसरे पक्ष रामलखन साव व जितेंद्र साव शामिल हैं। घटना के बाद स्वजनों ने चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी स्थिति इलाज के बाद भी गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष के जख्मी भुनेश्वर साव ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे ईंट, पत्थर व हरवे हथियार से लैस रामलखन साव, सुरेश साव, जितन उर्फ जितेंद्र साव, अंकित साव, आलोक साव, पंकज साव समेत अन्य लोगों ने उपभोक्ता फोरम के सदस्य सह उनके भाई भागीरथ साव व उनपर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दोनों भाई लहूलुहान हो गये। हमला टांगी व अन्य धरदार हथियारों के अलावा लाठी डंडा से किया गया। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह हमला जान मारने की नीयत से किया गया। भागीरथ साव व भुनेश्वर साव के अन्य परिजन इन हमलावरों से बचने के लिए इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाए। इसका फायदा उठाते हुए हमलावरों ने उनके घरों में घुसकर लूटपाट भी की। घर में रखी नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात लूट कर ले गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर दूसरे पक्ष के जख्मी रामलखन साव ने बताया कि शौच करने के लिए घर से बाहर जा रहे थे। तभी भागीरथ साव, भुनेश्वर साव, अनिल साव, सुनील साव, अरुण साव के अलावा अन्य सदस्यों ने हमला कर दिया। इससे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हल्ला करने पर बचाने आए भाई जितेंद्र के साथ भी मारपीट की गई। वह भी जख्मी हो गया। वहीं महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। गले से सोने का लाकेट भी छीन लिया। दोनों पक्ष आपस में भाई व भतीजे हैं और महज चार डिसमिल जमीन के लिए इस तरह की खून खराबा करने पर उतारू हो गए थे। इधर घटना के बाद मुफस्स्सिल पुलिस जख्मी से बयान लेते हुए कार्रवाई में जुटी है।