Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माहुरी के युवक की रिपोर्ट पुन: आई पॉजिटिव

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 13 Jun 2020 06:35 PM (IST)

    बगोदर प्रखंड के माहुरी गांव के युवक जो कोरोना पॉजिटिव होने कारण उसका ईलाज रांची रिम्स मे चल रहा था।एक सप्ताह पूर्व उसका रिपोर्ट निगेटिव आ गया था ।तब उसे अस्पताल प्रबंधन घर भेज दिया।जिसके बाद दुसरा रिपोर्ट उसका पुन पॉजिटिव आ गया।रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन मे हड़कंप मच गया।वही रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोरोना संक्रमित मरीज को स्वास्थ विभाग व प्रशासन ने गिरिडीह कोविड अस्पताल ले गया।

    माहुरी के युवक की रिपोर्ट पुन: आई पॉजिटिव

    बगोदर (गिरिडीह) :बगोदर प्रखंड के माहुरी गांव के युवक के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उसका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। तब उसे अस्पताल प्रबंधन ने घर भेज दिया। इसके बाद उसकी तीसरी रिपोर्ट पुन: पॉजिटिव आ गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। संक्रमित मरीज को स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन गिरिडीह के कोविड अस्पताल ले गया। प्रशासन ने माहुरी को सील कर धारा 144 लगा दी तथा वहां दंडाधिकारी नियुक्त कर दिया। पूरे गांव को सैनिटाइज्ड किया गया तथा माइक से प्रचार प्रसार कर लोगों से घरों में रहने की अपील की गई। उक्त युवक 13 मई को मुंबई से लौटा था जिसकी तबीयत खराब थी। वह पेट संबंधी बीमारी से ग्रसित था। उसे इलाज को मेदांता अस्पताल रांची ले जाया गया था जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उसे रांची के रिम्स इलाज को भेजा गया था। वहां उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे घर भेज दिया गया। आज उसकी तीसरी रिपोर्ट पुन: पॉजिटिव आ गई। माहुरी गांव को सील करने के लिए सरिया के एसडीओ रामकुमार मंडल, एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो, बीडीओ रवीन्द्र कुमार, सीओ एके ओझा, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह समेत प्रशासनिक महकमा उपस्थित था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें